
घर से दूर बने अहाते में शौच करने जा रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने जबरदस्ती की। चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीणों व परिजनों ने बचाया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
शौच के लिए दूसरे के घर में गई थी किशोरी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
माल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम 7 बजे युवती अपने घर से कुछ दूर बने अहाते में शौच करने जा रही थी। तभी पहले से घात लगाये बैठे शेरबहादुर ने किशोरी को पकड़ लिया । उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
पीड़ित किशोरी की मां ने डायल 112 पर दी सूचना । इसके बाद सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।