महासमुंद

CG Elephant: हाथी की आमद से दहशत, महासमुंद में घूमता दिखा दंतैल, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सचेत

CG Elephant: महासमुंद जिले में महासमुंद से आठ किमी दूर गाड़ाघाट के पास एक हाथी के विचरण से ग्रामीण दहशत में हैं। वन मंडल ने दर्जनभर गांवों में अलर्ट किया है।

2 min read

CG Elephant: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महासमुंद से आठ किमी दूर गाड़ाघाट के पास एक हाथी के विचरण से ग्रामीण दहशत में हैं। वन मंडल ने दर्जनभर गांवों में अलर्ट किया है। लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है। शनिवार को दंतैल गाड़ाघाट की एक नर्सरी में घुस गया। नर्सरी की फेसिंग को तोड़ दिया। वन मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह हाथी बारनवापारा क्षेत्र से आया है।

CG Elephant: गाड़ाघाट में विचरण करते दिखा दंतैल

CG Elephant: हाथी ग्राम परसाडीह की बस्ती से होते हुए सुबह भोरिंग रोड व एनएच-53 को पार कर गोपालपुर के खेत से होते हुए कक्ष क्रमांक 25,57 के आस-पास के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी के विचरण को देखते हुए आस-पास के गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी करा दी गई है।

वन विभाग ने कौंदकेरा, परसदा, बेमचा, मुस्की, गोपालपुर,तुमगांव आदि गांवों को अलर्ट किया है। शाम को 6:30 बजे तक हाथी बनसिवनी के पास विचरण कर रहा था। वन विभाग की टीम भी लगातार हाथी की मॉनिटरिंग कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोरिद के आस-पास के खेत में चलने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। लंबे समय के बाद हाथी की आमद से लोगों में दहशत है।

महासमुंद वन परिक्षत्र आधिकारी व रेंजर सियाराम कर्मकार ने बताया कि यह हाथी बारनवापारा क्षेत्र से आया है। पिछले कुछ दिनों से सिरपुर क्षेत्र में ही विचरण कर रहा है। हाथी की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा आस-पास के गांवों में मुनादी करा दी गई है। हाथी अब गौरखेड़ा गांव की ओर बढ़ सकता है। तुमगांव की ओर जाने वाले लोगों को सावधानी से जाने के लिए अपील की गई है। क्योंकि, हाथी का विचरण क्षेत्र यही मार्ग है।

चार दिन से घूम रहा हाथी

चार दिन पूर्व यही हाथी बोरिद के आस-पास विचरण करने देखा गया था। इसके बाद कक्ष क्रमांक 74 और 75 में भी देखा गया। शुक्रवार को अमलोर के पास सड़क पार करते देखा गया था और पास के ही जंगल में विचरण कर रहा था। हाथी के विचरण से ग्रामीण अलर्ट हैं।

Updated on:
29 Dec 2024 01:42 pm
Published on:
29 Dec 2024 01:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर