महासमुंद

CG Nikay chunav Result 2025: महासमुंद से मुंगेली तक भाजपा ने लहराया परचम, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

CG Nikay chunav Result 2025: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों में गजब का रूझान देखने को मिल रहा है। प्रदेश में इस बार भाजपा सभी जगह कमल खिलाते नजर आ रही है।
2 min read
CG Nikay chunav Result 2025: महासमुंद से मुंगेली तक भाजपा ने लहराया परचम, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

CG Nikay chunav Result 2025: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आने लगे हैं। निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बिलासपुर के मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के रोहित शुक्ला विजयी हुए तो दूसरी ओर रायपुर के महासमुंद नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी निखिलकांत साहू ने जीत हासिल की है।

CG Nikay chunav Result 2025: कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

कोरबा नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी संजू देवी राजपूत लगभग 33 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी से आगे चल रहीं हैं। वहीं यहां गिनती जारी है, दो राउंड बाकी है। तो राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 51 वार्ड में कांग्रेस को पछाड़ जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस 9 और एक निर्दलीय की जीत हुई। यहां कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

बलौदाबाजार और गरियाबंद नगर पालिका में भाजपा ने कमल खिला दिया है। तो वहीं रायपुर नगर निगम में गजब का रूझान देखने को मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 73770 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि, आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।

CG Nikay chunav Result 2025: बता दें कि अन्य जगहों में जैसे सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं सिमगा में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने परचम लहराया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से 2 पर बीजेपी जीत गई है। चिरमिरी और अंबिकापुर में भाजपा का कब्जा है। वहीं 8 पर काउंटिंग जारी है। 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद थी, जो एक-एक कर खुलने लगी है। दोपहर 2 बजे तक सभी निगमों में जीत हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Updated on:
15 Feb 2025 12:48 pm
Published on:
15 Feb 2025 12:47 pm