महासमुंद

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, 2 लोगों की मौके पर मौत

CG Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर बसना थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। खड़े ट्रैक्टर से टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

less than 1 minute read
NH-53 पर भीषण हादसा (photo source- Patrika)

CG Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बसना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Road Accident: NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार, डॉक्टर की मौके पर मौत

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुई। गौरटेक निवासी परमानंद भोई (60) और उपेश नाग (34) देर रात बाइक से हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि गिरने के तुरंत बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

CG Road Accident: गांव में मातम का माहौल

सूचना पर पहुंची बसना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव में मातम का माहौल है।

Published on:
20 Feb 2026 02:27 pm
Also Read
View All