
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा। धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक चलेगा। राज्य शासन के निर्णयानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। पहले दिन 182 उपार्जन केंद्र में 601 किसानों का टोकन कटा है। लगभग 2425 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। ऑनलाइन टोकन कटना शुरू हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टोकन तुंहर एप्प के माध्यम से 2 एकड़ तक के किसानों को एक टोकन, 10 एकड़ तक दो टोकन एवं 10 एकड़ से अधिक पर किसानों को 3 टोकन प्रदान किए जाएंगे। 70 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन मोबाईल एप के माध्यम से और 30 प्रतिशत समिति के माध्यम से पंजीयन होगा। महामसुंद जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए 1 लाख 62 हजार किसान पंजीकृत है। लगभग 202 उपार्जन केंद्र में धान की खरीदी होगी। इस वर्ष से 20 नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। पूर्व में 182 उपार्जन केंद्र थे।
पिछले साल लगभग 110 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष भी लगभग इतना की खरीदी का लक्ष्य तैयार किया गया है। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि धान खरीदी के लिए तैयारी शुरू हो गई है। पहले दिन के लिए लगभग 601 किसानों ने टोकन कटाया है। लगभग 2425 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।
अवैध धान परिवहन रोकने के लिए जांच चौकी बनाई गई है। निगरानी के लिए कंट्रोल यूनिट के माध्यम से टीम गठित की गई है। साथ ही प्रत्येक तहसील में उडऩदस्ता टीम का भी गठन किया गया है, जो धान खरीदी केंद्रों में जांच करेगी। धान की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अच्छी किस्म के निर्धारित मापदंडो का प्रदर्शन व नमूना केंद्रों में प्रदर्शित करना भी आवश्यक बताया। कम अवधि की फसलों की कटाई हो चुकी है। अब लंबी अवधि की फसल तैयार हो चुकी है। फसल कटाई अब जोर पकड़ेगी। इस वर्ष 15 जनवरी 2027 तक ही धान की खरीदी की जाएगी।
धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रत्येक केन्द्र में पेयजल, प्राथमिक उपचार पेटी, शौचालय, हेल्प डेस्क, प्रशासनिक भवन एवं किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सहकारी समिति संघ के संरक्षक जय प्रकाश साहू ने बताया कि केंद्रों में किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।