महासमुंद

जाते-जाते भिगो रहा मानसून… अगले कुछ दिनों तक इस जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें IMD की भविष्यवाणी

Monsoon 2025: जून माह से शुरू हुई मानसून की बौछारें अब विदा ले रही है। इन दिनों बारिश लवन नगर सहित अंचल को तरबतर कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो तीन दिन तक मानसून की बौछारें पड़ सकती है।

less than 1 minute read
Heavy Rain (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

Monsoon 2025: जून माह से शुरू हुई मानसून की बौछारें अब विदा ले रही है। इन दिनों बारिश लवन नगर सहित अंचल को तरबतर कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो तीन दिन तक मानसून की बौछारें पड़ सकती है। छत्तीसगढ़ के ऊपरी हवा के कम दबाव का क्षेत्रफल बना हुआ है, जिसके कारण बादल आ रहे हैं और बारिश भी हो रही है।

जाते जाते दो तीन दिन तक बारिश होगी, फिर शीत ऋतु का आगाज होगा। पिछले 24 घंटें के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस सामान्य और न्यनूतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

CG Weather News: सुबह तेज धूप, शाम को हुई रुक-रुककर बूंदा बांदी! बारिश से धान की फसल को लाभ…

हो रही जोरदार बारिश

गौरतलब हो कि जाते वक्त मौसम ने जोरदार वापसी की है और लवन सहित अंचल में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। कभी-कभी बारिश इतनी तेज हो रही है कि एक घण्टे में नगर पूरा तरबतर हो जा रहा है। जगह-जगह पर पानी भरने से नगर की सड़कें तालाब बन जा रही है। जिसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी लवन नगर के बाजार चौक से संतोषी माता मंदिर जाने वाली मार्ग पर पानी भरने से हो रही है। हालांकि यह पानी दो चार घण्टों के लिए भर रहा है। यह पानी नगर पंचायत लवन की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल रही है।

नगर पंचायत मूक दर्शक बनकर केवल तमाशा देखते ही नजर आती है। वहीं नाली की सही ढंग से सफाई नहीं किया जाना भी पानी भरने का कारण है। नाली जाम होने पर नाली का पानी सड़कों पर पहुंचता है, जो जाम की स्थिति निर्मित करता है। आवागमन भी काफी प्रभावित होता है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी! मूसलाधार बारिश की बनी संभावना, इन जिलों में बढ़ेगा खतरा

Updated on:
28 Sept 2025 03:45 pm
Published on:
28 Sept 2025 03:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर