महासमुंद

Mahasamund Crime News: पुलिस ने 45 लाख गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, यहां खपाने की बनाई थी प्लानिंग

CG News: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान महासमुंद और दुर्ग पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। महासमुंद पुलिस ने 300 किलो गांजा ट्रक से बरामद किया। तस्कर चावल की बोरियों में गांजा छिपाकर इसे मध्य प्रदेश के रीवा ले जा रहे थे।

3 min read
Mahasamund News

Mahasamund Crime News: ओडिशा से गांजा लेकर बिहार और महाराष्ट्र में खपाने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने टेमरी नाका के पास धर दबोचा। ट्रक में कनकी चावल की आड़ में गांजा की तस्करी कर रहे थे। जांच में पुलिस ने ट्रक से 45 लाख का तीन क्विंटल गांजा जब्त किया।

कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक ट्रक में गांजा लेकर ओडिशा से महासमुंद होते हुए बिहार ले जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वाले सभी पाइंटों पर वाहनों की जांच की। इसी बीच खरियार रोड ओडिशा की तरफ से एक ट्रक क्रमांक एमएम 40 सीटी 3815 महासमुंद की ओर आते दिखा। ट्रक को एनएच-353 पर टेमरीनाका के पास घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले।

नाम-पता पूछने पर अपना नाम अनिल कुमार पिता रामकुमार सिंह (32) बहादुरपुर टोला थाना गडहनी जिला भोजपुर( बिहार) और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सिध्यांन कुमार ऊर्फ मिस्त्री यादव पिता दिनेश यादव (21) सिकरयां पोस्ट पहरपुर थाना गडहनी जिला भोजपुर (बिहार) का होना बताया।

पुलिस ने दोनों तस्करों से ओडिशा आने का कारण व ट्रक में लोड सामान के बारे में पूछताछ की तो गोलमोल जवाब देने लगे। जवाब में भिन्नता पाए जाने पर संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन कनकी चावल से भरा हुआ था। कनकी के बोरों को हटाकर वाहन की जांच की गई, तो नीचे भी बोरी मिली। उसमें 10 प्लास्टिक बोरियों में 150 पैकेट में कुल 300 किलो ग्राम गांजा मिला। गांजा व वाहन के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बेचने के लिए ओडिशा से लेकर आ रहे थे गांजा

आरोपियों से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और बिहार, महाराष्ट्र बिक्री करने के लिए ले जाना बताया। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन (Mahasamund Crime News) किए जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना कोमाखान में कार्रवाई की गई।

ओडिशा के रास्ते तस्करी

ओडिशा के रास्ते से लगातार गांजा की तस्करी हो रही है। सिंघोड़ा व कोमाखान थाना क्षेत्रों में पूर्व में भी कई बार भारी मात्रा में गांजा पकड़ा जा चुका है। इसके बाद भी गांजा तस्करी नहीं थम रही है। इसके अलावा जहां गांजा की खेती की जाती है, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

तस्करी का पैटर्न बदला

कभी सब्जियों के बीच में, तो कभी गुप्त चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी की जा रही है। हालांकि, तस्करों के सारे पैंतरे फेल होते जा रहे हैं। लग्जरी कारों में भी गांजा की तस्करी की जा रही है। पूर्व में कई बार लोग पकड़ाए हैं। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन से भी तस्कर को दबोचा गया था।

दुर्ग से पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्पेशल पुलिस बल ने शुक्रवार को पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए गांजा तस्करों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार आंकी गई है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई किया करते थे. पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

Published on:
07 Sept 2024 12:46 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता