महासमुंद

महासमुंद में खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, टक्कर के बाद उड़ गए परखच्चे, 2 महिलाओं की मौत और 3 घायल

Truck Ambulance Collision: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में NH-353 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। मरीज को ओडिशा ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 9:17 AM IST
Ambulance Accident
महासमुंद में खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस (Photo Source- Patrika)

Ambulance Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही एंबुलेंस राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह दुर्घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र में देवाशीष स्कूल के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Chhattisgarh News: देवाशीष स्कूल के पास खड़ी ट्रक में घुसी एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 एक मरीज को इलाज कराने के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन लोग घायल

इस भीषण दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर हालत में घायलों को किया गया रेफर

हादसे के बाद सभी घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे एंबुलेंस सवार

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उनकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है।

Road Accident: हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बागबाहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से किन परिस्थितियों में टकराई। हादसे के पीछे एंबुलेंस की तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस हादसे में दो महिलाओं की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच और घायलों की स्थिति से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है।

Updated on:
14 Nov 2026, 9:17 AM IST
Published on: