महासमुंद

Monsoon update 2024: आज-कल कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने मानसून 2024 को लेकर की ये भविष्यवाणी

Monsoon 2024: तापमान में बदलाव से लोग परेशान है। इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो अलर्ट जारी कर मानसून के आने की नई तारीख बताई है। ( CG Weather Update ) दूसरी ओर प्रदेश में हर दिन आंधी तूफान ...

2 min read
Monsoon 2024

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की अटखेलियां जारी है। सुबह से दोपहर तक लू के हालात बन रहे हैं तो दोपहर बाद मानसूनी फुहार। तापमान में बदलाव से लोग परेशान है। इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो अलर्ट जारी कर मानसून 2024 के आने की नई तारीख बताई है। दूसरी ओर प्रदेश में हर दिन आंधी तूफान का दौर जारी है।

Raipur Weather Monsoon 2024: आज प्रदेश के कई जिलों में हुई वर्षा

रायपुर शहर को छोड़कर आसपास इलाके और जिलों में हल्की बारिश हुई है। दोपहर में बेमेतरा में जमकर बारिश हुई। हालांकि बरस कर बादल थम गया। यह हाल भिलाई दुर्ग में भी देखने को मिला। वहीं शाम होते ही इन इलाकों में उमस भरी गर्मी बढ़ गई।

दोपहर में धूप फिर आंधी-तूफान

IMD Monsoon Update 2024: महासमुंद में अब तक मानसून 2024 का प्रवेश नहीं हुआ है। उमसभरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। महासमुंद में सुबह बदली छाई रही। इसके बाद दोपहर में धूप खिली रही।

18 जून तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 18 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सरायपाली में 32 मिमी और पिथौरा में पांच, बसना में 10 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है। 17 जून के बाद से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।

अगले दो दिनों मानसून 2024 में दिखेगा असर

छत्तीसगढ़ में 16 जून से मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। जिससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। बता दें कि मानसून 2024 को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2024 के पहुंचने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलखानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है। शुक्रवार को बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में अब तक 27 मिमी औसत बारिश

बस्तर संभाग में मानसून ने दस्तक दे दी है, उत्तरी छत्तीसगढ़ में असर देखने को नहीं मिला है। इस कारण रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर भी चली। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका यूपी से पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। चक्रवात भी बना हुआ है। जिले में एक जून से अब तक 27 मिमी औसत बारिश हो चुकी है।

Updated on:
18 Jun 2024 09:54 am
Published on:
15 Jun 2024 06:09 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता