महासमुंद

Winter 2024: छत्तीसगढ़ में तापमान गिरा, ठंड ने दिखाया असर, छाने लगा कोहरा..

Winter 2024: महासमुंद जिले में नवंबर माह में ठंड अब अपना असर दिखा रही है। अलसुबह कोहरा छाने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।
less than 1 minute read
Weather
Weather

Winter 2024: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नवंबर माह में ठंड अब अपना असर दिखा रही है। अलसुबह कोहरा छाने लगा है। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Update: कपकपाने वाली ठंड...

मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आ सकती है। इधर, अभी तक शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रतिवर्ष बस स्टैंड या अन्य सार्वजनिक जगहों पर, जहां लोगों की भीड़ उमड़ती है, वहां पर पालिका द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है। तापमान सामान्य से कम हो गया है। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही शुष्क (ड्राई) हवा के कारण प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया है। दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास है। इसलिए दोपहर में धूप की चुभन खत्म हो गई है। रात में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Updated on:
18 Nov 2024 02:34 pm
Published on:
18 Nov 2024 02:34 pm