महोबा

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को कहा धन्यवाद, कहा अब हम कर पा रहे हैं यह

बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

2 min read
Nov 20, 2018
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। मंगलवार को ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और 2019 चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया। मध्यप्रदेश के भोपाल में चुनावी रैली में पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ कांग्रेस पर खूब हमला किया। अखिलेश ने तंज कसते हुए कांग्रेस को धन्यवाद भी कह दिया।

..तो 200 सीट जीत जाती कांग्रेस-

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं किया, जिसकी सपा की उम्मीद थी। अखिलेश ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमला किया और कहा कांग्रेस के लोगों को धन्यवाद कि उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को साथ में नहीं लिया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इससे अब हम उनके द्वारा किए गए गलत कामों के बारे में खुल कर बोल पा रहे हैं। अगर समाजवादियों और बसपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को कांग्रेस साथ ले लेती तो मध्य प्रदेश में 200 सीट जीत जाती।

42 साल का हिसाब दे कांग्रेस-

यही नहीं उन्‍होंने भाजपा की तरह काग्रेस से बीते 42 साल की हिसाब मांग डाला। एक बयान में सपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस जब किसान की बात करती है तो वह भी तो मध्‍य प्रदेश में अपने 42 साल के कामकाज का हिसाब दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो अच्‍छा किया वह अच्‍छा किया। उन्‍हें लगता है कि लोकतंत्र में उनकी पार्टी बड़ी है, हम लोग कुछ नहीं। इससे कम से कम हमें अपनी पार्टी बनाने का मौका मिल गया। कांग्रेस को तो यही लगता है कि उनके बिना हमारा कुछ नहीं हो सकता।

Published on:
20 Nov 2018 07:37 pm