26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की बकवास का कोई मुकाबला नहीं कर सकता: अखिलेश यादव

सीधी-बहरी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Anil Singh Kushwaha

•

Updated: 20 Nov 2018, 6:16 PM IST

Can not fight BJP's crap: Akhilesh

Can not fight BJP's crap: Akhilesh

सीधी. उप्र के पूर्व मुख्यमंंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को शहर के संजय गांधी महाविद्यालय मैदान में चुनावी सभा संबोधित की। करीब 32 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। कहा, भाजपा की बकवास का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। देश की जनता ने भाजपा के झूठे वादों में पड़कर वोट देती चली आई है, लेकिन वादे पूरे नहीं किए। अब करारा जवाब देने का समय आ गया है। भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों की एक ही नीति है। दोनों जनता को छलने का काम कर रही हैं। भाजपा कहती है कि हमने मप्र का विकास किया है, लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई है। लेकिन यह आंकड़े बयान करते हैं कि महिला अपराधों में मप्र देश में नंबर एक है। सबसे ज्यादा लूट, डकैती मप्र में है।

भाजपा-कांग्रेस ने मप्र का नहीं किया विकास
सपा सुप्रीमो ने कहा, पिछले 15 वर्ष से मप्र में भाजपा सरकार है। इसके पहले कांग्रेस ने शासन किया। लेकिन इन दोनों ने मप्र को कहां लाकर खड़ा कर दिया है, यह बताने की जरूरत नहीं है। शिक्षा व रोजगार की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। वे कहते हैं मप्र बीमारू राज्य था, हमने उसे विकसित बनाया। मैं बताना चाहता हूं कि मप्र में सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं की मौत हो रही है। नवजात शिशुओं की मौत व कुपोषण के मामले में भी मप्र नंबर-1 है। भुखमरी से सर्वाधिक मौतें भारत में होती हैं। कहा, भाजपा सरकार तो रफेल मामले में ऐसी फंसी है कि जवाब देते नहीं बन रहा है।

सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए किया अपील
उन्होंने अंत में कहा कि अब समय आ गया है देश को सही रास्ते पर ले जाने का, इसके लिए आप को रोटी पलटनी होगी, और सपा प्रत्याशी को जिताना होगा। उन्होंने सीधी विधानसभा के सपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह भंवर को वोट देने की अपील की। इसके पहले अखिलेश सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में सभा संबोधित की। सीधी के प्रत्याशी ने कहा, भाजपा और कांग्रेस जातिवाद पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिलता। लोगों को रीवा-सतना जाना पड़ता है।