महोबा

शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, गैंगरेप के बाद प्रेमी ने ही उसे 40 हजार में बेच दिया, देखें वीडियो

लड़की ने प्रेमी कई लड़कियों को बेचने के लगाये आरोप, कहा- कई लोग मिलकर बर्बाद करते हैं लड़कियों की जिंदगी और फिर बेच देते हैं
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 8:13 PM IST
boy gangraped his lover
शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, गैंगरेप के बाद प्रेमी ने ही उसे 40 हजार में बेच दिया

महोबा. बुंदेलखंड की गरीबी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में भोली-भाली लड़कियों को पैसों का लालच देकर और शादी का झांसा देकर देह व्यापार कराया जा रहा है। ताजा मामला महोबा जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को शादी के झांसे में लेकर उसका अपहरण कर लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी से चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर गांवों की कई किशोरियों को जिस्मफरोशी के गोरखधंधे में शामिल कराये जाने की बात भी सामने आ रही है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला महोबा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां रहने वाली एक किशोरी को फारूख नामक युवक ने शादी के झांसे में लेकर शारीरिक शोषण किया। बाद में फारूख ने अपने साथी वीरू के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद कुलपहाड़ कोतवाली के बेलाताल कस्बे में 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा और फिर एक माह तक दिल्ली में रखा। वहां से वापस आकर आरोपियों ने किशोरी का झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना अंतर्गत सोनापुर में रहने वाले एक युवक से 40 हजार रुपये में सौदा कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक आरोपी बम्लेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का बयान
पीड़िता बताती है कि फारुख ने उसे प्रेम का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। वहां अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसकी झूठी शादी कराई और उसे 40 हजार रुपये में उसका सौदा किया गया। महोबा में ही वो रूम लेकर लड़कियों को बेचता था और जिस्मफरोशी का काम कराया जाता था। मेरे आलावा और भी कई लड़कियों को बेचा गया है। ये लड़कियां ग्रामीण क्षेत्रों की थीं। पीड़िता ने बताया कि इनका पूरा गिरोह इसमें काम करता है।

सीओ बोले
सीओ जीतेन्द्र दुबे बताते है कि पूर्व में 363 का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें लड़की को बरामद कर धाराओं में वृद्धि की गई की गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर एक आरोपी बम्लेश को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय के सामने 164 के बयानों के बाद सामने जिन भी आरोपियों के नाम आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जायेगा।

देखें वीडियो...

Published on: