महोबा

शिवपाल से बेटे आदित्य ने जारी किया पत्र, मुलायम सिंह यादव के लिए किया यह ऐलान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव के बेेटे व पसपा के राष्ट्रीय महासचिव पार्टी की मजबूत करने में जुट गए हैं।
2 min read
Nov 14, 2018
Aditya Yadav
Aditya Yadav

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव के बेेटे व पसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव पार्टी की मजबूत करने में जुट गए हैं। वहीं पिता शिवपाल की तरह वो अपने ताऊ मतलब समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से बेहद स्नेह करते हैं और इसी के चलते वो उनके 79वें जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक आदेश जारी कर सभी समाजवादियों व पसपा (लोहिया) के सभी कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कहा है। शिवपाल यादव ने भी इस पत्र को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रीट्वीट कर आदित्य की पहल को सराहा है।

आदित्य ने जारी किया यह पत्र-

आदित्य यादव ने एक पत्र जारी कर 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को धर्मनिरपेक्षता दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। ताकि लोकजीवन में धर्म निरपेक्षता और सामाजकि सद्भाव जैसे शाश्वस्त मूल्यों को ताकत मिले। उन्होंने जारी पत्र में सभी जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों को 22 नवंबर को जन्मदिन का कार्यक्रम भव्य ढंग से मनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इटावा और लखनऊ में भी इस पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी जिलों में गरीबों, मजदूरों के बीच जाकर फल वितरण, रक्तदान व संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे समस्त जनमानस में यह संदेश जाए की इंसानियत से बड़ी कोई सेवा नहीं हैं।

कार्यक्रम पर सभी की नजरें-

लखनऊ व इटावा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सपा से प्रसपा में आए कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीदें हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल नेताजी के जन्मदिन पर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। वहीं 2019 चुनाव के मद्देनजर भी यह कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। हालांकि अखिलेश यादव की ओर से अभी तक किसी आयोजन की जानकारी नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि वे भी कोई आयोजन जरूर सकते हैं। ऐसा में देखना होगा कि चुनावी मौके पर मुलायम सिंह यादव का पलड़ा किधर झुकेगा। फिलहाल, जन्मदिन के बहाने शिवपाल यादव ने अपना दावा मजबूत करने पर नजर गड़ा दी है।

Published on:
14 Nov 2018 06:06 pm