महाराजगंज

योगी आदित्यनाथ पर बन रही फिल्म के निर्माता के खिलाफ मुकदमा, पोस्टर में दिखाया गया है ऐसे

योगी आदित्यनाथ पर बन रही फिल्म 'जिला गोरखपुर' का पद्मावत जैसा हाल, फर्स्ट लुक जारी होते ही शुरू हुआ विवाद।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 10:18 AM IST
Zila Gorakhpur
जिला गोरखपुर

महराजगंज.योगी आदित्यनाथ पर बनायी जा रही फिल्म के प्रोड्यूसर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिला गोरखपुर नामक फिल्म का विवादित पोस्टर जारी होते ही मुकदमें बाजी का कयास लगने लगा था। योगी आदित्यनाथ पर नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनरतले बनाई जा रही फिल्म के निर्माता विनोद तिवारी के विरुद्ध नौतनवा थाने में समाजसेवी संतोष पांडे ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें

पाण्डेय द्वारा नौतनवा थाना थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर में कहा गया है कि हम सभी के पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज को जिला गोरखपुर नामक फिल्म में हाथ में पिस्तौल और एक हाथ में गाय के बछड़े को लेकर जो तस्वीर दिखाया जा रहा है वह काफी आहत करने वाली है। उनके इस चित्र से ब्राम्हण समाज को काफी पीड़ा हुई है। नौतनवा पुलिस द्वारा संतोष पांडे की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिये जाने की खबर है।

इसे भी पढ़ें

बता दें कि नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनरतले बनने जा रही फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. इस फिल्म के पोस्टर में पीछे की ओर से भगवाधारी एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है. पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा लुक नजर आ रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम योगी भी गोरखपुर के सासंद रहे हैं. इस फिल्म के पोस्टर में चौंकाने वाली बात यह है कि भगवाधारी शख्स ने हाथ में बंदूक भी लिया हुआ है. पोस्टर में गाय के बछड़े की तस्वीर भी साफ झलक रही है. इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं।
By Yashoda Srivastava

इसे भी पढ़ें

इसे भी पढ़ें

Published on: