28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला गोरखपुर फिल्म में पिस्टल के साथ भगवा पहने योगी आदित्यनाथ का यह रूप

पोस्टर जारी होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक हो सकती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 28 Jul 2018, 5:05 PM IST

yogi

जिला गोरखपुर फिल्म में पिस्टल के साथ भगवाधारी शख्स कौन

कभी माफियाराज की वजह से कुख्यात रहा गोरखपुर अब इन दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से सुर्खियों में हैं। फाॅयर ब्रांड नेता के रूप में राजनीतिक करियर को प्रारंभ करने वाले योगी आदित्यनाथ और राजनीति के इर्दगिर्द थीम पर बन रही फिल्म जिला गोरखपुर का फस्र्ट लुक जारी होने के बाद यह तोे तय है कि फिल्म का विवादों से नाता जुड़ने वाला है। वजह यह कि उसके पोस्टर में योगी आदित्यनाथ से मिलते जुलते जिस शख्स को दिखाया गया है उसे एक तरह से शहर पर राज करते दिखाया गया है, भगवा कपड़े पहने व्यक्ति के हाथों में पिस्टल व पास गाय भी खड़ी है। योगी आदित्यनाथ की एेसी छवि को दिखाने पर उनके लाखों समर्थकों को आपत्ति भी हो सकी है।
नाॅस्ट्रम इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही इस फिल्म जिला गोरखपुर को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म बनाने वालों ने इसका खुलासा नहीं किया है कि फिल्म की थीम क्या होगी लेकिन यह माना जा रहा है कि यह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गोरखपुर में वर्चस्व की लड़ाई, राजनैतिक दांवपेंच सहित अन्य कुछ घटनाओं का इसमें जिक्र हो सकता है। पोस्टर में एक भगवाधारी हाथ में पिस्टल लिए पूरे शहर को उंचाई से देख रहा है और सूरज से आंख मिलाए हुए है।

गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के रहने वाले योगी आदित्यनाथ का राजनैतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। उत्तराखंड से आकर वह गोरखनाथ मंदिर के तत्कालीन महंत अवेद्यनाथ के सानिध्य में आते हैं। यहां भी उनके उत्तराधिकारी बनने में वर्चस्व की जंग होती है। लेकिन वह मंदिर के उत्तराधिकारी बन जाते हैं। महज 26 साल की उम्र में संसद सदस्य बनते हैं। बेहद उम्दा स्पीच देने वाले योगी आदित्यनाथ की प्रसिद्धि और बढ़ी जब उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी नाम के संगठन का गठन किया। भाजपा के पैरलल चलने वाले इस संगठन को अपनी ताकत बनाते हैं और फिर उनकी शानदार राजनैतिक यात्रा शुरू होती है। पांच बार के अजेय सांसद रहते हुए वह बीजेपी के स्आर प्रचारक बनते हैं और 2017 में बीजेपी की यूपी में प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री पद पर आसीन होते हैं।
बहरहाल, पहले पोस्टर से केवल अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन पोस्टर के लुक को देखकर यह कहना होेगा कि फिल्म का विवादों से जल्द नाता जुड़ने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग