28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING ‘जिला गोरखपुर’ बना रहे प्रोड्यूसर ने फिल्म को लेकर किया बड़ा ऐलान, पोस्टर में भगवा वेशधारी संत को पिस्टल के साथ दिखाया था

जिला गोरखपुर बनने के पहले ही फिल्ममेकर हुए ट्रोल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 30 Jul 2018, 4:54 PM IST

Zila gorakhpur

BIG BREAKING 'जिला गोरखपुर' बना रहे प्रोड्यूसर ने फिल्म को लेकर किया बड़ा ऐलान, पोस्टर में भगवा वेशधारी संत को पिस्टल के साथ दिखाया था

जिला गोरखपुर फिल्म बनने के पहले ही डिब्बा बंद होने जा रही है। फिल्म के पोस्टर का फस्र्ट लुक जारी होते ही बावेला खड़ा हो गया था। फिल्म का स्क्रिप्ट जाने बगैर फिल्म मेकर विनोद तिवारी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे थे। उनको भद्दी-भद्दी गालियां मिल रही थी।
जबकि एक दिन पहले रविवार को फिल्म जिला गोरखपुर के बारे में हो रही चर्चाओं के संबंध में पत्रिका ने इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद तिवारी से बातचीत की उन्होंने साफ तौर पर खारिज किया कि यह फिल्म योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है।
फिल्म मेकर विनोद तिवारी ने घोषणा की है कि फिल्म जिला गोरखपुर बनने के पहले ही सोशल मीडिया पर समीक्षा होने लगी। बिना जाने ही इस फिल्म के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों की वजह से तमाम लोगों की भावनाएं आहत हो रही। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना या द्वेश फैलाना नहीं है। इसलिए इस फिल्म प्रोजेक्ट को बंद करने जा रहा हूं।

पहले ही बता चुके हैं कि यह सीएम योगी की बायोपिक नहीं

पत्रिका को दिए गए एक इंटरव्यू में विनोद तिवारी ने साफ तौर पर कहा था कि इस फिल्म का योगी आदित्यनाथ से कोई लेना देना नहीं है। बिना जाने की कुछ लोग इस फिल्म को लेकर कयास लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बायोपिक बनाने के लिए उस व्यक्ति की इजाजत ली जाती है, बिना इजाजत के कोई बायोपिक नहीं बनाई जाती और फिल्म के संबंध में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत ही नहीं हुई। वह कहते हैं कि इस फिल्म को विवादित करने के लिए कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं और बिना सोचे-समझे जाने लिखे जा रहे हैं।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/film-zila-gorakhpur-producer-vinod-tiwari-interview-3175403/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

यूपी में करना चाहते थे फिल्म शूट
मूलरूप से मध्यप्रदेश के भोपाल के रहने वाले और इस समय मुंबई में बसे फिल्म प्रोड्यूसर विनोद तिवारी ने बताया था कि यह फिल्म देश के मौजूं सब्जेक्ट पर है। माॅब लिचिंग इस वक्त सबसे अधिक बढ़ा है। यह फिल्म का हिस्सा होगा। इसके अलावा कई ऐसे सब्जेक्ट हैं जो देश को दहला दिए थे उसको भी फिल्म का हिस्सा बनाया गया है। वह इस फिल्म को यूपी में ही शूट करना चाहते थे। स्टारकास्ट और अन्य मसलों पर काम चल रहा था। बताया था कि फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल फिल्म होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टर में जो कैरेक्टर दिख रहा उसका योगी आदित्यनाथ से दूर-दूर का भी संबंध नहीं है।

इसलिए हो रहा था विवाद

बता दें कि नास्ट्रम एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जिला गोरखपुर को बनाया जा रहा है। इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं। दो दिन पहले इसका फस्र्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में एक भगवाधारी को हाथों में पिस्टल लिए दिखाया गया है। एक शहर को उंचाई से देख रहे संत के पास एक गाय भी बैैठी हुई दिख रही है।

https://www.patrika.com/gorakhpur-news/film-zila-gorakhpur-first-look-poster-released-yogi-supporters-can-3170683/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social
पोस्टर जारी होते ही तरह-तरह की कयासबाजी भी अभी तक जारी है। कोई इसे योगी आदित्यनाथ की बायोपिक कह रहा तो कोई इस फिल्म को योगी आदित्यनाथ को विलेन के कैरेक्टर में दिखाए जाने की बात कह रहा। हालांकि, पोस्टर जारी होने के बाद सिर्फ और सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है जिसे फिल्म मेकर ने विराम लगा दिया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग