महाराजगंज

मां के सामने ही बेटी का गला रेता, फिर पेट और सिर पर कुल्हाड़ी से किए वार, तड़प-तड़प कर मौत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में आपसी सहमति से तलाक के बाद दहेज का सामान लेने ससुराल आई पत्नी को शराबी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला।

2 min read
महाराजगंज में पति ने दहेज का सामान वापस लेने आई पत्नी की हत्या क दी।

महाराजगंज में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात तब हुई जब महिला तलाक के बाद अपना दहेज का सामान लेने ससुराल पहुंची थी। आरोपी ने पहले पत्नी का गला रेता और फिर जमीन पर गिरते ही उसके सिर और पेट पर कुल्हाड़ी से वार किया। पत्नी जब तड़पने लगी तो उसे वहीं छोड़कर भाग गया। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा खास गांव की है।

ये भी पढ़ें

अबूधाबी से अयोध्या लौटे संतों की अगवानी करने पहुंचे बृजभूषण सिंह, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा परिसर

दहेज के सामान पर हुआ विवाद

महिला की पहचान 23 वर्षीय नजमा खातून के रूप में हुई है। वह बारगाहपुर की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी सौरहा निवासी मुर्तजा के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नजमा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से तंग आकर वह मायके आकर रहने लगी थी। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

तड़पकर तोड़ा दम

नजमा की मां आयशा खातून ने रोते हुए बताया कि हम गुरुवार शाम करीब पांच बजे बेटी के ससुराल दहेज का सामान लेने पहुंचे। इस दौरान मुर्तजा ने हंगामा खड़ा कर दिया। बहस इतनी बढ़ी कि मुर्तजा आपा खो बैठा और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर नजमा पर हमला कर दिया।

मां ने आगे बताया कि मुर्तजा ने पहले नजमा के गले पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद भी वह नहीं रुका और जमीन पर गिरी नजमा के सिर और पेट पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए। इससे नजमा की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कुल्हाड़ी फेंककर मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही तलाश

गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी मुर्तजा नशे का आदी था और हमेशा शराब पीता रहता था। इस खूनी वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं।

दहेज, हत्या का मामला दर्ज

फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह दहेज हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है और फरार आरोपी मुर्तजा की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

9 साल तक प्रेग्नेंट नहीं हुई पत्नी तो पति ने गला रेतकर की हत्या, फिर खुद दे दी जान

Published on:
06 Mar 2026 12:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर