महाराजगंज

महराजगंज में जन्मे नवजात को देख चौंके लोग, डॉक्टर बोले… दो लाख में आता है ऐसा एक केस

महराजगंज में एक प्रसूता को विचित्र बच्चा जन्मा है, बच्चे की बनावट देख अस्पताल में उसे देखने के लोगों की भीड़ लग गई, डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे बच्चे होने की संभावना लाखों में एक होती है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: पत्रिका, विचित्र जुड़वां बच्चे का जन्म

महराजगंज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चे के पैदा होते ही हड़कंप मच गया, धीरे धीरे नवजात बच्चे को देखने के लिए काफी भीड़ हो गई। बता दें कि नवजात के दो सिर हैं लेकिन उनका शरीर सीने और पेट से जुड़ा हुआ है। मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक बेहद रेयर केस है, और ऐसा मामला लाखों में एक-दो ही आते हैं।

ये भी पढ़ें

भीगा भीगा है समां…गाने पर अस्पताल के OT में बनाई ठुमके लगाकर रील, प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला

महराजगंज के निजी अस्पताल में जन्मा विचित्र बच्चा

जानकारी के मुताबिक रविवार को जिले के कोल्हुई थानाक्षेत्र में के एक प्राइवेट अस्पताल में इन बच्चों का जन्म हुआ। अपेक्स हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर अरशद अंसारी ने बताया कि डिलीवरी कराने पहुंची मां मंजू शर्मा निवासी बतावलपुर की चौथी प्रेग्नेंसी थी। अल्ट्रासाउंड में ट्विन प्रेग्नेंसी दिखाई दी। इसके बाद हमारी टीम ने सफल ऑपरेशन किया। मां और बच्चों की स्थिति पूरी तरह ठीक है।

बच्चे के सिर,हाथ,पैर अलग-अलग, पेट का हिस्सा जुड़ा हुआ

ऑपरेशन के दौरान यह पता चला कि बच्चे कंजॉइंट ट्विंस हैं, मेडिकल साइंस में इसका मतलब है कि बच्चे के सिर, हाथ और पैर अलग-अलग हैं, लेकिन पेट का हिस्सा दोनों बच्चों के बीच जुड़ा हुआ है। शुरुआत में माता-पिता बच्चों को सरकारी टीम को दिखाने को तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में काउंसलिंग के बाद वे सहमत हो गए।सरकारी मेडिकल टीम भी बच्चों की निगरानी कर रही है। बच्चों को सर्जरी कर अलग करने के लिए भी सलाह ली जा रही है, जुड़वा दोनों नवजात लड़कियां हैं। दंपति के पहले ही दो बेटियां और एक बेटा है। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उसने मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर की मंशा और राजकुमारी गणतंत्र दिवस परेड की स्पेशल गेस्ट, जानिए विपरीत स्थितियों में भी कैसे मिली इन्हें राष्ट्रीय पहचान

Updated on:
25 Jan 2026 09:48 pm
Published on:
25 Jan 2026 09:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर