महाराजगंज

यूपी के निजी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, जूनियर छात्रों के साथ अमानवीयता…परिजनों के पहुंचने पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज जिले में एक निजी मेडिकल कालेज में रैगिंग का मामला सामने आया है, यहां सीनियर छात्रों ने दो जूनियर छात्रों को जम कर पीटा, जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्हें जूता चटवाया गया।
2 min read
Up news, mahrajganj
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पीड़ित छात्र

महराजगंज जिले के निजी मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग का मामला आया है। यह घटना स्थानीय KMC मेडिकल कॉलेज में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम MBBS प्रथम वर्ष के दो छात्रों की सीनियर छात्रों ने पहले बेरहमी से पिटाई की फिर उन्हें जूता चटवाकर अपमानित किया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने इस घटना के बाद सात सीनियर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीनियर छात्रों ने दो जूनियर छात्रों को जम कर पीटा

इस घटना के बारे में पीड़ित छात्र की पहचान यशवर्धन सिंह(वाराणसी),और देवांश सिंह(गाजीपुर) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे MBBS सेकेंड ईयर के सीनियर छात्रों ने उन्हें बुलाया और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तब आरोपियों ने जम कर उनकी पिटाई की और जूता चटवाया।

शोर सुन पहुंचा स्टाफ और कालेज के छात्र, परिजनों ने दी तहरीर

पीड़ित छात्रों ने बताया कि शोर शराबा सुन जब स्टाफ और अन्य छात्र पहुंचे तब मामला शांत हुआ, सीनियर छात्रों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दिए हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित छात्रों ने डॉयल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें छात्रों से मिलने नहीं दिया।

इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पीड़ित छात्रों के परिजन देर रात लगभग 11 बजे सदर कोतवाली गए, जहां लिखित तहरीर दी गई।

मुकदमा दर्ज, जांच कर होगी आवश्यक करवाई

सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रों की तहरीर के आधार पर सात सीनियर छात्रों स्वप्नील जायसवाल, समर प्रताप सिंह, उन्मेश, उत्कर्ष आनंद, अथर्व गर्ग, उत्कर्ष सिंह और पुल्कित के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना के बाद कालेज की साख पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।

Updated on:
20 Jan 2026 11:50 am
Published on:
20 Jan 2026 11:50 am