मैनपुरी

कॉमन फ्रेंड ने कराई अखिलेश-डिंपल की मुलाकात, फिर दोनों के बीच जागा प्यार, 4 साल तक करते रहें डेट

Akhilesh and Dimple Love Story: अखिलेश यादव और डिंपल यादव की प्रेम कहानी यूपी की सबसे चर्चित लव स्टोरी है। 1990 के दशक में हुई दोस्ती चार साल के प्यार में बदली।
2 min read
Feb 08, 2026
अखिलेश–डिंपल की प्रेम कहानी
अखिलेश–डिंपल की प्रेम कहानी Source- X

Akhilesh Yadav-Dimple Yadav Love Story, Propose Day 2026: फरवरी के 7 सात प्रेमी-प्रेमिका के लिए बहुत खास होते हैं। एक प्रेम के संगम में आज हम एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो पूरे यूपी की सबसे फेमस लव स्टोरी है, जिसके तार राजनीति से भी जुड़े हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी के बारे में। हम अक्सल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड देखते हैं, प्रेमिका से पत्नी बनने का एहसास बहुत ही खास होता है। यही एहसास मुलायम परिवार की बड़ी बहु और सासंद डिंपल यादव ने भी लिया है। अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लव स्टोरी एकदम फिल्मी है। यह कहानी प्यार, परिवार की मंजूरी और इंटर-कास्ट मैरिज की मुश्किलों से भरी हुई है।

कैसे हुई अखिलेश-डिंपल की पहली मुलाकात?

1990 के दशक में दोनों की मुलाकात हुई थी। अखिलेश यादव और डिंपल (तब डिंपल रावत) की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लखनऊ में हुई। उस समय अखिलेश करीब 21 साल के थे और ऑस्ट्रेलिया से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके लौटे थे। डिंपल सिर्फ 17 साल की थीं और लखनऊ यूनिवर्सिटी में कॉमर्स की पढ़ाई कर रहीं थीं। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वे एक-दूसरे को लव लेटर भेजते थे और डेटिंग करते थे। यह रिश्ता करीब 4 साल तक चला।

कैसे माना अखिलेश-डिंपल का परिवार?

दोनों के परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे। यह इंटर-कास्ट मैरिज थी। अखिलेश मुलायम परिवार से हैं, जबकि डिंपल उत्तराखंड के रावत परिवार से थीं। मुलायम सिंह यादव को शुरू में यह बात पसंद नहीं आई। वे राजनीति में थे और कास्ट को लेकर सोच रहे थे। डिंपल के पिता भी राजी नहीं थे। अखिलेश को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अखिलेश ने सबसे पहले अपनी दादी मूर्ति देवी को सब बताया। दादी ने उनका साथ दिया और परिवार को मनाने में मदद की। अखिलेश यादव ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में अपनी लव स्टोरी का पूरा किस्सा सुनाया।

उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव को उनकी डिंपल से इंटर-कास्ट लव स्टोरी कैसे पता चली। किसी ने नेता जी को यह सब बताया और कहा कि अगर नहीं मान रहे तो इसकी शादी कर दो। इस सलाह को मानकर मुलायम सिंह ने आखिरकार हामी भर दी। अखिलेश ने खुलासा किया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर मुलायम सिंह यादव से लग रहा था, क्योंकि वे राजनीति में थे और कास्ट को लेकर थोड़ा सोच रहे थे। डिंपल के पिता कर्नल आर.एस. रावत से भी डर था, लेकिन नेता जी ने बड़े दिल से रिश्ता स्वीकार कर लिया।

कब हुई अखिलेश-डिंपल की शादी?

अखिलेश-डिंपल की शादी भी बहुत खास है। यह शादी न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश में चर्चा में रही थी। दोनों की शादी बहुत ही आलिशान तरीके से हुई थी। अखिलेश और डिंपल की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई। शादी में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना जैसे बड़े सितारे भी शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने राजनीति में भी साथ दिया। उनके तीन बच्चे हैं - दो बेटियां (अदिति और टीना) और एक बेटा (अर्जुन)। आज डिंपल यादव भी सांसद हैं और दोनों मिलकर समाजवादी पार्टी के लिए काम करते हैं। बता दें कि अक्सर अखिलेश मीडिया मंचों पर अपनी लव स्टोरी के बारे में बोलते हुए नजर आते रहते हैं।

Updated on:
08 Feb 2026 09:20 am
Published on:
08 Feb 2026 09:20 am