मैनपुरी

Big News: प्रधान पर हमलावरों ने बरसायीं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

प्रधान के साथ उनके एक साथी भी थे, दोनों की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Jun 14, 2019
Feature image

मैनपुरी। मैनपुरी जनपद के किशनी के गांव हरचंदपुर के प्रधान सुखदेव तोमर और उनके साथी अरुण प्रताप पर शुक्रवार को करीब आधा दर्जन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। प्रधान और उनके साथाी आगरा से मैनपुरी लौट रहे थे, तभी ये घटना घटी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में प्रधान के हाथ और सीने में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस को हमले की जानकारी दी गई है। अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। लोगों का अनुमान है कि प्रधानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
14 Jun 2019 05:43 pm