30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आश्रम में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या

हत्या का कारण पैसों के लेनदेन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 14 Jun 2019, 5:07 PM IST

File Photo

File Photo

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के आन्यौर स्थित निर्माणाधीन शिवोहम आश्रम गोली की आवाज से थर्रा गया। यहां आन्यौर के रहने वाले दुर्गपाल ने मथुरा निवासी झम्मन चौधरी की अचानक गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आश्रम के चौकीदार ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीण आनन फानन में घायल झम्मन चौधरी को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान चौकीदार दीपा सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

चौकीदार दीपा सिंह के मुताबिक झम्मन की शिवोहम आश्रम के पास जमीन है। वो अक्सर आश्रम में बैठकर जमीन की देखरेख करता था। शुक्रवार दोपहर को जब वो आश्रम में बैठा हुआ था, तभी अचानक दुर्गपाल बंदूक लेकर आया और उसे गोली मारकर भाग गया। दीपा सिंह के अनुसार, उसने आरोपी को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन वो भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। दीपा सिंह की सूचना पर वहां सीओ कैलाश चंद पांडे और थाना प्रभारी राजेश पांडे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस घटनाक्रम में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। हत्या का कारण पैसों के लेनदेन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश