
आगरा। यह दर्दनाक खबर है। रेप के बाद क्या मनोस्थिति होती है, इस खबर को पढ़ने के बाद अंदाज लगाया जा सकता है। एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। घर आई छात्रा ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। इसके बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। गांव में इस तरह की पहली घटना हुई है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर रात्रि में मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा जोन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें
खेत पर किया दुष्कर्म
थाना कुरावली के गांव में कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा शुक्रवार की शाम को खेत पर गई थी। गांव के ही दीपू (18 वर्षीय) पुत्र संतोष अपने दो दोस्तों के साथ खेत पर पहुंचा। छात्रा को अकेली पाकर दबोच लिया। सभी ने छात्रा के साथ रेप किया। अपने इज्जत लुट जाने से छात्रा अंदर तक टूट गई। उसने घर आकर खुद पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। छात्रा के परिजन बाहर गए थे। इसलिए कोई बचाने वाला भी नहीं था। आग में जलकर छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
छात्रा के पड़ोसियों ने यह घटनाक्रम देखा तो दंग रह गए। उन्होंने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। रेप के बाद आत्महत्या से गांव में तनाव हो गया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। इस घटनाक्रम से ग्रामीण हैरान हैं। पुलिस को इसके पीछे कुछ और भी कहानी नजर आ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोप की गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी जल्दी ही पकड़े जाएंगे। डीआईजी आगरा स्वयं घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें