मैनपुरी

प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव में मुस्लिम वोटों के लिए मची होड़: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि होड़ में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
less than 1 minute read
Jan 11, 2020
Feature image

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून CAA के विरोध के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों दल CAA से नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की सफलता से परेशान हैं।

दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित शांति मार्च और जनसभा में शामिल होने मैनपुरी आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और धारा 35ए को खत्म किया, तीन तलाक कानून बनाया और राम मंदिर जैसे बड़े विवाद का खत्मा किया। मोदी सरकार की इन सफलताओं से विपक्ष बौखला गया है, इसलिए जनता को भ्रमित करने में लग गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का अस्तित्व खतरे में है। इसलि अब इनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। अपने पुराने एजेंडे पर सक्रिय हो गए हैं। प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव में मुस्लिम वोटों को लेकर होड़ मची हुई है। इसी होड़ में दोनों पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

केशव ने कहा कि CAA नागरिकता लेने वाला नहीं, नागरिकता देने वाला कानून है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद नागरिकता संशोधन कानून बन चुका है। जल्द ही देशभर में कैंप लगाकर अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता दिलाई जाएगी।

Updated on:
11 Jan 2020 06:27 pm
Published on:
11 Jan 2020 06:27 pm