मैनपुरी

सपा-बसपा गठबंधन पर मुलायम सिंह यादव ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी औऱ बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर पहली बार बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 1:36 AM IST
Mulayam Singh Yadav

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी औऱ बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर पहली बार बड़ा बयान दिया है। मुलायम साफ कर दिया है कि वह अखिलेश यादव के फैसले के पक्ष में हैं। दरअसल मुलायम सिंह यादव जनपद मैनपुरी की विधानसभा किशनी स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय बाबूराम चांदा की मूर्ति का अनावरण करने पंहुचे थे, जहां उन्होंने पहली बार सपा बसपा के गठबंधन चुप्पी तोड़ी।

सपा बसपा एक हो जाए तो कोई हरा नहीं सकता

मैनपुरी की विधानसभा किशनी के गांव चान्दा में सुबह से समाजवादी पार्‌टी के साथ बहुजन समाज पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लगने लगा था। पहली बार किसी सभा में सपा बसपा के एक साथ लगे झंडे देखने मिले। इस सभा को संबधित करने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव किशनी के ग्राम चांदा पंहुचे, जहांं सबसे पहले उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय बाबू राम चांदा की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि ये कोशिश बहुत अच्छी है। अगर सपा बसपा एक हो जाए तो कोई हरा नहीं सकता।

केंद्र सरकार पर निशाना

इस दौरान जो नीतियां समाजवादी पार्टी के पास हैं वो किसी भी पार्टी के पास नहीं हैं। जो हम कहते हैं वो करते हैं। अंतारराष्‌ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि चीन एक धोखेबाज देश है। पाकिस्तान चीन से मिला हुआ है। अगर भारत को किसी से खतरा है तो वो चीन से है, वो कहता कुछ है और करता कुछ और है।मुलायम सिंह यादव ने चीन को सबसे बड़ा धोकेबाज़ देश बताया। वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई और भ्रष्‌टाचार चरम सीमा पर है। किसान और व्यापारी आज दोनों दुःखी हैं।

Published on: