10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
महिला पहलवानों ने दिखाए ऐसे दांव कि देखकर हर कोई रह गया हैरान, देखें वीडियो
Play video

महिला पहलवानों ने दिखाए ऐसे दांव कि देखकर हर कोई रह गया हैरान, देखें वीडियो

महिला पहलवानों में मेरठ की नीलम सोलंकी ने भरतपुर की पूजा को पटखनी देकर जीत हासिल की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Apr 2018, 1:00 AM IST

फिरोजाबाद। यमुना के खादरों में बसी माता खेरे वाली माता के मंदिर पर दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्र से आए पहलवानों ने भाग लिया। विजयी पहलवान को पुरस्कृत किया गया।

मिट्टी से प्रेम करना सिखात हैं दंगल

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओमप्रकाश दिवाकर ने फीता काटकर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि दंगल हमें हमारी मिट्टी से प्रेम करना सिखाते हैं। मिट्टी में तमाम बीमारियों को दूर करने की शक्ति होती है। इस दौरान पहली कुश्ती अनवारा के राजवीर और आगरा के रवेन्द्र अरेडा के बीच हुई। जिसमें राजवीर ने अपने प्रतिद्वंदी को हरा दिया।

मेरठ की महिला पहलवान ने भरतपुर की पहलवान को हराया

महिला पहलवानों में मेरठ की नीलम सोलंकी ने भरतपुर की पूजा को पटखनी देकर जीत हासिल की। आखिरी कुश्ती में अनवारा के होशियार सिंह मैदान में पहुंचे लेकिन उनके सामने कोई भी पहलवान लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। दंगल कमेटी ने 2100 रूपए की आखिरी कुश्ती होशियार के नाम कर दी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मेला अध्यक्ष कांशीराम, चोखेलाल, सूबेदार, हुब्बलाल, साहब सिंह, सुंदर सिंह, प्रदीप वर्मा, टेकचन्द्र, लोचन सिंह, मिट्ठनलाल, दौलतराम, नाहर सिंह, नरेश कुमार, मेघ सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।