10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम के गढ़ में अधिकारियों को सुधारेंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

समस्या समाधान में हीलाहवाली से नाराज है उप मुख्यमंत्री, आजमगढ़ में दो दिन करेंगे प्रवास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 31 Mar 2018, 1:51 PM IST

Deputy Cm Keshav Prasad Maurya action on up officer in azamgarh

मुलायम के गढ़ में अधिकारियों को सुधारेंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

आजमगढ़. अपराध नियंत्रण और विद्युत आपूर्ति के ममाले में अखिलेश सरकार को पछाड़ने वाली यूपी की बीजेपी सरकार की नजर अब अधिकारियों के कामकाज पर हैं। जन समस्याओं के निस्तारण में लेट लतीफी करने वाले अधिकारियों पर सरकार अब लगाम कसेगी। जिले के प्रभारी मंत्री डिप्टी सीएम केशव अगले सप्ताह दो दिन आजमगढ़ में रूककर अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे और लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।

बता दें कि, प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के समाधान के लिए जन सुनवाई पोर्टल की शुरूआत की थी। इसपर शिकायतें भी रोज अपलोड हो रही है, लेकिन निस्तारण के मामले में जिले के अधिकारी फिसड्डी है। पूर्व में प्रमुख सचिव के माध्यम से सरकार ने पीड़ितों को फोन कराकर पुष्टि कराई थी। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। यही नहीं पोर्टल पर अधिकारी धड़ल्ले से फर्जी रिपोर्ट भी लगा रहे हैं। जिससे आम आदमी परेशान है।

इस मामले में सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है। बल्कि यूं कह सकते हैं कि, अधिकारियों के कारण सरकार की छवि लगातार गिर रही है। अब सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को चौहान होली मिलन समारोह में भाग लेने आये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह स्वीकार किया कि, जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अधिकारी गंभीर नहीं है।

उन्होंने बैठक में अधिकारियों को चेतावनी भी दी। अब प्रभारी मंत्री होने के कारण डिप्टी सीएम अप्रैल माह में दो दिन आजमगढ़ में प्रवास कर अधिकारियों के काम काज पर नजर रखेंगे। डिप्टी सीमए ने लोगों से वादा किया कि दो दिन के दौरान वे अधिकारियों का काम देखेंगे और लापरवाही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसेस लोगों में उम्मीद जागी है।

बता दें कि,

आजमगढ़ जनपद में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकनिर्माण विभाग की कुल 41 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर मुहम्मदपुर में किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि, सरकार गांव गरीब और किसान के साथ है। सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलकर सर्व समाज के विकास का प्रयास कर रही है।

by रणविजय सिंह