
Shivpal Singh Yadav visit to Mainpuri: मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल है। डबल इंजन की सरकार ने जनता को धोखा दे रही है। टैक्स और जीएसटी के कारण महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। बहुत जल्दी उत्तर प्रदेश के चुनाव होने वाले हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हारेगी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। शिवपाल सिंह यादव मैनपुरी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरीके से फेल हो गई है। पिछले दिनों हुए पुलिस भर्ती परीक्षा में सबने देखा कि ट्रेन भरी चल रही थी। लोगों को परेशान किया जा रहा है। यही सेंटर अगर 5 किलोमीटर की दूरी तक बन जाता तो सभी को काफी आराम हो जाता।
अखिलेश यादव की बेटी पर की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इससे निकृष्ट सरकार नहीं हो सकती है। यदि समाजवादी पार्टी के लोग जिले में प्रदर्शन करने लगे तो लॉ एंड ऑर्डर की समस्या हो जाएगी।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गेरुआ वस्त्र धारण करने से कोई संत नहीं हो जाता। संतों की भाषा दूसरी होती है। इससे ज्यादा वह नहीं कह सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केवल हिंदू मुस्लिम चल रहा है। यह देश को बांटना चाहते हैं। जनता ही इस सरकार को बदलेगी।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। जिसको भी गठबंधन करना है उनका स्वागत है। सबसे महत्वपूर्ण सीटों का बंटवारा है जो जीतने वाले हैं उनसे तो बातचीत की जा सकती है और यदि जीत नहीं सकते हैं तो समाजवादी पार्टी का समर्थन करें। कांग्रेस और टीएमसी के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने जवाब देने से इनकार कर दिया। बोले इसका जवाब उन्हीं से पूछना। मैं इसका जवाब नहीं दे सकता हूं।