मैनपुरी

शिवपाल के इस बयान से गरमाएगी यूपी की सियासत, भविष्य के दिए संकेत

शिवपाल ने यह भी साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी में उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 6:42 PM IST
Feature image

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना चुके शिवपाल यादव ने एक बार फिर गठबंधन के संकेत दिए हैं। शिवपाल ने यह भी साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी में उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा।

दरअसल शिवपाल यादव मैनपुरी में शनिवार को प्रसपा की मासिक बैठक में शामिल होने आए थे। इस दौरान शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि वह सत्ता में भाजपा को आने से रोकने के लिए किसीके साथ भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। शिवपाल ने आगामी चुनावों में गठबंधन के संकेत दिए हैं, हालांकि उन्होंने सपा में प्रसपा के विलय की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया।

शिवपाल सिंह यादव ने नागरिकता संशोधन कानून caa पर भाजपा को घेरा। शिवपाल ने कहा कि तमाम जातियों को नागरिकता संशोधन कानून में शामिल किया गया है। यदि मुसलमानों को भी शामिल कर लिया जाता तो इतने दंगे क्यों होते। भाजपा ने देश के जरिए देश को बांटने का काम किया है।

Published on: