मंडला

Flood in Mandla: मंडला में भारी बारिश से नैनपुर-सिवनी पुल डूबा, आज भी जारी है बारिश

mp flood: मध्यप्रदेश में मानसून की लगातार बारिश से मंडला जिले में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। नैनपुर-सिवनी पुल डूब गया है।

1 minute read
Jul 24, 2024

mp flood: मध्यप्रदेश में मानसून की लगातार बारिश से मंडला जिले (mandla) में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। नैनपुर-सिवनी पुल डूब गया है। इस कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बारिश का दौर जारी है। लोगों का जन जीवन प्रभावित हो रहा है। आज भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

मंडला जिले व आसपास क्षेत्र मे हुई बारिश का असर सोमवार रात से ही दिखाई देने लगा। इससे कई पुल-पुलिया डूबने की खबर है। नैनपुर और सिवनी के बीच थावर नदी में बना पुल डूब जाने से 24 घंटे आवागमन बंद रहा। सोमवार की रात से ही पुल में पानी पहुंच गया था। जिसके बाद दोनो ओर पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात हो गए। अवागमन बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

MP Flood: एमपी में बाढ़ से हाहाकार, भारी बारिश ने मचाई तबाही, फोटो-वीडियो में देखें Live Update



सुबह से बाढ़ का नाजारा देखने के लिए भी लोग थावर पुल के पास पहुंचे। यहां पुराने पुल के समीप नया पुल निर्माण धीन है। लेकिन पूर्ण न होने के कारण पुराने पुल से ही अवागमन किया जाता है। पुल डूबने के बाद मंडला से सिवनी आने जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ा। प्रशासन ने भी इसकी जानकारी दी।

मंडला से घंसौर से लखनादौन होते हुए सिवनी जा रहे हैं। सिवनी से मंडला आने वाले वाहन चालक धनोरा से फिर पिंडरई होते हुए मंडला पहुंचें। थावर नदी के पुल पर काफी पानी रहा। बीजेगांव डैम के 5 गेट एक-एक मीटर खोले गए। जिससे रात तक जल स्तर कम नहीं हुआ।

कटनी में भी बाढ़ जैसे हालात

Updated on:
27 Jul 2024 01:13 pm
Published on:
24 Jul 2024 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर