मंदसौर

बुलडोजर से ढहाई बीजेपी नेता की शानदार कोठी, 54 लाख हड़पने का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड

MP BJP- आत्महत्या से गुस्साए लोग, बीजेपी नेता अमजन पठान का बंगला ढहाने किया प्रदर्शन

2 min read
Nov 15, 2025
गरोठ में बुलडोजर से ढहाई बीजेपी नेता अमजन पठान की कोठी

MP BJP- मध्यप्रदेश के एक बीजेपी नेता की शानदार कोठी बुलडोजर से ढहाई है। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की। प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ में प्रॉपर्टी डीलर मनीष व्यास सुसाइड कांड में आरोपी बीजेपी नेता अमजद पठान का घर जमींदोज किया गया। व्यास ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की थी। उन्होंने सुसाइड नोट में बीजेपी नेता अमजद पर 54 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। शनिवार को इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्वर्गीय मनीष व्यास का शव सुवासरा चौपाटी पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी का अवैध मकान ढहाने की मांग की।

प्रदर्शनकारी, स्वर्गीय मनीष के परिजनों को उनके 54 लाख रुपए वापस दिलाने और आरोपी अमजद पठान को बीजेपी से निष्कासित करने की मांग पर अड़ गए। उनके पक्ष में विधायक हरदीप सिंह डंग भी आ जुटे। प्रदर्शनकारियों के साथ विधायक ने भी जोरदार नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

प्रॉपर्टी डीलर मनीष व्यास ने अपने सुसाइड नोट में साफ लिखा कि अमजद पठान के जुल्मों से तंग आकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं। उसने 54 लाख रुपए हड़प लिए। मनीष व्यास की आत्महत्या और सुसाइड नोट में बीजेपी नेता अमजद के जुल्मों के जिक्र की खबर सुनते ही इलाके के लिए गुस्सा उठे।

हिंदू संगठनों के तत्वावधान में एकजुट हुए लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर परिवार को 54 लाख रुपए वापस दिलाने की मांग की। लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अमजद पठान के सरकारी जमीन पर बने अवैध बंगले के बारे में बताते हुए उसे ढहाने की भी मांग की।

प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे टस से मस नहीं हुए

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। आखिरकार प्रशासन ने आरोपी अमजद पठान के बंगले पर जेसीबी चलाकर उसे ढहाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें

एमपी में गंदा धंधा, महाराष्ट्र से लग्जरी कारों से आकर लाखों उड़ा रहे बिजनेसमेन

Updated on:
15 Nov 2025 05:11 pm
Published on:
15 Nov 2025 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर