मंदसौर

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत 2 गंभीर

4 dead in Acccident : मंदसौर में दिल्ली - मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस - वे पर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर है।
2 min read
4 dead in Acccident
4 dead in Acccident (दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार Photo Source- Input)

Mandsaur News : प्रशासन की तमाम सख्तियों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सड़क हादसे की खबर सूबे के के मंदसौर जिले से सामने आई है। यहां गुरुवार को दिल्ली - मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस - वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि, ये भीषण सड़क दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे घटी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और ट्राली की मदद से तत्काल स्थानीय अस्पताल रवाना कर दिया है। जबकि, दुर्घटनाग्रस्त कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैस जिसमें अन्य चारों शव फंस गए। इधर, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

घायलों को सीतामऊ अस्पताल में किया गया भर्ती

4 dead in Acccident (दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार Photo Source- Input)

बता दें कि, हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीतामऊ के तीतरोद गांव के बाद हुआ था। हादसे में जान गवाने वाले सभी कार सवार महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंचा। घायलों को सीतामऊ के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में घायल दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

दो मृतकों की शिनाख्त बाकी

वहीं, गवाने वालों में रविन्द्र काले शास्त्री नगर जवाहर कालोनी ओरंगाबाद, सचिन गंगाधर गजभारे, निवासी नाहर क्लिनिक समोर ओरंगाबाद बताया जा रहा है। वहीं, अन्य दो मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

ट्रक चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर बेहद भयावह थी। ट्रक को पीछे से टक्कर मारने वाली कार बहुत तेज रफ्तार में थी। एकाएक उसने नियंत्रण खोते हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी। हालांकि, हादसे के बाद ट्रक चालक तत्काल ही मौके से फरार हो गया है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
25 Jun 2026 01:59 pm
Published on:
25 Jun 2026 01:35 pm