मंदसौर

सीबीएन ने 17 क्विटंल डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को पकड़ा

मक्का की बोरियों के बीच ट्रक में 88 कट्टों में छिपा रखा था डोडाचूरा,17 क्विटंल डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को पकड़ा।
less than 1 minute read
May 27, 2026
mandsaur crime news
मक्का की बोरियों के बीच ट्रक में 88 कट्टों में छिपा रखा था डोडाचूरा

मंदसौर.
मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में मप्र केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरोकी मंदसौर सेल एवं मंदसौर डिवीजन की संयुक्त टीम ने 17 क्विटंल डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को पकड़ा। इस कार्रवाई में ट्रक व बाइक के साथ ही 193 बोरिश मक्का की जब्त की गई। सीबीएन ने पकड़े गए दो आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
सीबीएन को सूचना मिली थी कि गुजरात पासिंग ट्रक मंदसौर से बड़ी मात्रा में डोडाचूरा लेकर गुजरात की ओर जाने वाला है। इस पर मंदसौर सेल एवं मंदसौर डिवीजन के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई।

टीम ने सुबह संभावित मार्ग पर पहुंचकर निगरानी रखना शुरू की। ट्रक आता देख टीम ने मंदसौर स्थित डीआईईटी परिसर के पीछे कच्चे मार्ग पर ट्रक को रोक लिया। वाहन को रोके जाने पर उसमें सवार तीनों व्यक्तियों ने अंधेरी झाडिय़ों का लाभ उठाकर मौके से भागने का प्रयास किया। सीबीएन अधिकारियों की सतर्कता के चलते दो तस्करों को पीछा कर पकड़ा गया। जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा। इसकी तलाश की जा रही है।


88 प्लास्टिक के कट्टों में था डोडाचूरा
पकड़े गए ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक में मक्का कॉर्न की 193 बोरियों के नीचे गोपनीय तरीके से छिपाकर रखे गए 88 काले प्लास्टिक के कट्टों से कुल 1752.460 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। प्रकरण की आगे की जांच जारी है तथा फरार आरोपी सहित तस्करी नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

Updated on:
27 May 2026 08:12 pm
Published on:
27 May 2026 08:11 pm