मंदसौर

एमपी में जानलेवा वायरस की एंट्री, 2 मौतों के बाद दूसरे जिले में संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

GBS Virus Alert : एमपी में खतरनाक जीबीएस वायरस का खतरा बढ़ रहा है। नीमच में 2 मौतों के बाद मंदसौर में शख्स भी संक्रमित पाया गया है। इसकी पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित गांव के 3801 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनमें से 8 संदिग्धों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

2 min read
एमपी में जानलेवा वायरस की एंट्री (Photo Source- Patrika)

GBS Virus Alert : मध्य प्रदेश में जीबीएस नामक खतरनाक वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। हालही में प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में संक्रमण की चपेट में आए 2 बच्चों की मौत के बाद अब ये संक्रमण नजदीकी जिले मंदसौर में भी दस्तक दे चुका है। हाल ही में जिले के कोटड़ा गांव में संक्रमण के नए केस की पुष्टि हुई है। यहां एक 50 वर्षीय गोपाल पाटीदार जीबीएस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल, इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित शख्स में जीबीएस वायरस के लक्षण मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सुबह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर स्वास्थ विभाग की टीम के साथ गांव के 722 घरों का दौरा किया। 3801 लोगों की स्कैनिंग कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 8 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

ये भी पढ़ें

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से डिप्टी मेयर बने ये भारतीय, इस शहर में हुआ था जन्म

PHE टीम ने कलेक्ट किए पानी के सैंपल

मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी गांव पहुंचकर लोगों की स्कैनिंग की है। भानपुरा से पीएचई टीम ने पानी के सैंपल कलेक्ट किए। जिस मरीज में जीबीएस के लक्षण पाए गए, वो पिछले 20 दिन से बीमार है। पहले गरोठ के कुरेशी अस्पताल गया और फिर कोटा पहुंचा। जहां से इंदौर के दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद उसे इस संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां के चरक अस्पताल से ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

नीमच में हो चुकी 2 बच्चों की मौत

आपको बता दें कि, इस संक्रमण को जानलेवा इसलिए कहा जा रहा है कि, क्योंकि गुजरे शनिवार को मंदसौर से सटे जिले नीमच के मनासा कस्बे में भी गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) से संक्रमित दो बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद 15 संदिग्धों के सेंपल लिए गए थे, जिसमें से 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल, सभी का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें

50 साल से नहीं सोया ये शख्स, फिर भी एकदम फिट, चोट का भी कोई असर नहीं, मेडिकल साइंस भी हैरान

Published on:
19 Jan 2026 07:11 am
Also Read
View All

अगली खबर