मंदसौर

तपन से राहत के लिए उपभोक्ताओं ने तीन माह में ही 2316.99 लाख यूनिट बिजली कर दी पूरी

मार्च में 682 तो मई में 865 लाख यूनिट बिजली जिलेवासियों ने खपाई -तपन से राहत के लिए उपभोक्ताओं ने तीन माह में ही 2316.99 लाख यूनिट बिजली कर दी पूरी -गत वर्ष से अधिक इस बार गर्मी में हुई जिले में बिजली खर्च

2 min read
Jun 15, 2026
mandsaur light news
मार्च में 682 तो मई में 865 लाख यूनिट बिजली जिलेवासियों ने खपाई

मंदसौर.एक ओर भीषण गर्मी का दौर दूसरे तरफ बिजली की ट्रिपिंग के बाद भी जिलेवासियों ने इस बार गर्मी में सबसे अधिक बिजली की खपत की। गर्मी से राहत के लिए चल रहे विद्युत उपकरणों के साथ खपत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मार्च, अप्रेल व मई के गर्मी वाले माह में गत वर्ष से अधिक बिजली की खपत इस बार जिले में हुई है। वह भी शहरीय क्षेत्रों में अधिक। गर्मी के तीन माह में 2316.99 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है। जो अपने आप में रेकॉर्ड है। मई माह में सबसे अधिक 865.54 लाख यूनिट की खपत जिले में हुई है।


फाल्ट व मेंटेंनेंस के नाम पर कटौती
शहर में जब मेटेंनेंस का कार्य भी किया तो प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में साढ़े चार घंटे बिजली प्रतिदिन बंद रही। मेंटेंनेंस के अलावा भी ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट की समस्या बढऩे से लेकर लोड शेटिंग के साथ अलग-अलग कारणों से कटौती भी खूब हो रही है। रात व दिन में कटौती हो रही है। ग्रामीण अंचल में कटौती को लेकर अधिक हालात खराब है। पहले मेंटेनेंस से लेकर लोड शेटिंग का नाम था अब आंधी-तूफान के बीच फाल्ट के नाम पर कटौती हो रही है। बावजूद खपत का आंकड़ा फिर भी बढ़ता जा रहा है।


गर्मी में तापमान बढ़ा तो बिजली की खपत भी बढ़ी
भीषण गर्मी के दौर में जिले में तापमान 41 से लेकर 42 डिग्री के आसपास बना हुआ था। जून माह में यह 31 से 38 के बीच चल रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए घरों में पंखे, कूलर लगातार चल रहे है और शहर में बिजली उपभोक्ताओं ने दोगुना बिजली का उपयोग किया। तापमान के साथ बिजली खपत का आंकड़ा भी बढ़ा। ग्रामीण अंचल के बजाए शहर में इन दिनों अधिक बिजली उपयोग हो रही है। विद्युत उपकरण और बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के बीच बिजली की खपत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है जो इस बार गर्मी में सबसे अधिक रहा।


गर्मी में यह रही जिले में खपत
मार्च में जिले में 682.96 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। अप्रेल में यह बढकऱ 768.49 लाख यूनिट तक पहुंची ओर मई माह में 865.54 लाख यूनिट तक आंकड़ा पहुंचा। जबकि इन तीन माह में वर्ष 2025 में कम यूनिट जिलेवासियों ने बिजली उपयोग की थ्ज्ञी। इसमें मार्च में 675.74, अप्रेल में 796.20 व मई माह में 835.99 यूनिट बिजली उपयोग हुई थी।

खपत बढ़ी है
ग्रीष्मऋतु के दौरान जिले में घरेलु उपभोक्ताओं की बिजली खपत पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। मार्च से लेकर मई माह में लाखों के बिजली यूनिट के जिले के उपभोक्ताओं ने उपयोग किए है। मई माह में सबसे अधिक खपत जिले में हुई। -योगेश अठाने, अधीक्षण यंत्री, विद्युत वितरण कंपनी, मंदसौर

Published on:
15 Jun 2026 06:48 pm