मंदसौर

रोशनी के महापर्व पर ट्रेनों में अभी से जगह हो गई फुल

रोशनी के महापर्व पर ट्रेनों में अभी से जगह हो गई फुल

2 min read
Oct 16, 2018
रोशनी के महापर्व पर ट्रेनों में अभी से जगह हो गई फुल

मंदसौर.
दीपोत्सव के दौर में सफर करना यात्रियों के लिए मुश्किलों भरा होने वाला है। दीपावली के दौर में घर जाने के लिए कई ट्रेनों में खड़े रहकर जाना पड़ेगा। दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली यात्री गाडिय़ों में पर्व के उन दौर में लंबी वेंटिग चल रही है। कुछ गाडिय़ां तो अभी से ही बुकिंग फुल हो चुकी है। दिल्ली-मुंबई की और आने-जाने वाले यात्रियों को यात्री गाड़ी में जगह नहीं मिलने के कारण सफर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।


2 से 11 तक ट्रेनों के स्लीपर कोच में बहुत कम सीटें खाली
पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली के दौर में रूप चौदस और दिवाली के दिन कुछ ही ट्रेनों में बहुत कम आरक्षित सीटेंं बची हुई है। धनतेरस से लेकर भाईदूज तक यात्री गाडिय़ों में अभी से ही बुकिंग पूरी हो चुकी है। अब इन गाडिय़ों में सफर करने वाले यात्री जिन्होंने अपनी जगह आरक्षित नहीं करवाई है, उन्हें इस रुट पर खड़े-खड़े सफर करना पड़ेगा। दो नवंबर से लेकर ११ नवबंर तक टे्रनों में बहुत कम सीटें खाली है।


यह है ट्रेनों की स्थिति
जानकारी के अनुसार दिल्ली से इंदौर चलने वाली निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में 2 से 4 नवबंर तक वेटिंग लंबी है। तो छह नवंबर को स्लीपर कोच में 15 सीट खाली और 7 नवबंर यानि दिवाली के दिन 32 सीट खाली है। वही जोधपुर से इंदौर चलने वाली जोधपुर एक्सप्रेस में छह नवबंर को छह सीट और 7 नवबंर को 23 सीट स्लीपर कोच में खाली है। इसके बाद 8 से 11 तक वेंटिग है। वहीं जयपुर-बांबे ट्रेन में 2 से 6 तक वेटिंग और केवल ७ नवबंर को आठ सीटे स्लीपर कोच में खाली है। इसके बाद 8 से लेकर 11 तक वेटिंग है। गोल्डन टेंपल ट्रेन में सात नवबंर को केवल दो सीट स्लीपर कोच में खाली है। वहीं 2 से 11 तक डिलक्स ट्रेन में लंबी वेटिंग है। वहीं देहरादून एक्सप्रेस में आरक्षण मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

मानवेन्द्र कल थामेंगे कांग्रेस का हाथ, राहुल ने दिल्ली बुलाया
Published on:
16 Oct 2018 02:46 pm
Also Read
View All