Share Market News

केंंद्र के फैसले के बाद PVR Cinemas और INOX Leisure Limited ने भरी निवेशकों की झोली

PVR Cinemas and INOX Leisure Limited के शेयरों में देखने को मिला 12 फीसदी तक का उछाल 15 अक्टूबर से पूरे देश में 50 फीसदी की ऑक्यूपेंसी के साथ खुल रहे हैं सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2020, 12:33 PM IST
cinema.jpg
After govt decision, PVR Cinemas and INOX Leisure rise share price

नई दिल्ल। केंद्र सरकार ने सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्सों 50 फीसदी ऑक्युपेंसी के साथ खोलने की अनुमति के बाद पीवीआर सिनेमा और इनोक्स लीजर ( PVR Cinemas and INOX Leisure Limited ) का शेयर में आज 12 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से कंटेंमेंट जोन पर रोक लगाते हुए देश भर में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की घोषणा कर दी है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का स्वागत किया।

स्वच्छता और सुरक्षा का रखा जाएगा ख्याल
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि गृह मंत्रालय के फैसले का इंतजार लाखों सिने प्रेमियों, सिनेमा हॉल में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ पूरे फिल्म उद्योग कर रहा था। एसोसिएशन ने कहा कि इस फैसले के बाद हम अपने देश के फिल्म प्रेमियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ सिनेमा आधारित अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमेशा की तरह, हम अपने मेहमानों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।

जारी होगी एसओपी
इससे पहले मंत्रालय ने कहा कि 15 अक्टूबर से सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी की ऑक्युपेंसी के साथ खोला जा सकेगा।जिसके लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा एसओपी जारी किया जाएगा। कंटेंनमेंट जोन में आने वाले सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को इसकी अनुमति नहीं होगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण 25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के बाद देश भर के सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बद कर दिए गए थे। जिसकी वजह से अरबों रुपयों का नुकसान हुआ है।

पीवीआर के शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी
सरकार के आदेश के बाद से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स के शेयरों में तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। पहले बात पीवीआर लिमिटेड की करें तो आज से सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई से मिले आंकड़ों के अनुसार आज पीवीआर का शेयर 12 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 1395 रुपए के दिन उच्चतम स्तर पर गया। जबकि कंपनी का शेयर आज 1334.35 रुपए पर खुला था। मौजूदा समय यानी दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पीवीआर का शेयर 9 फीसदी की तेजी यानी 110 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1322.80 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

इनोक्स शेयरों में तेजी
वहीं दूसरी ओर इनोक्स लीजर के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। फैसले से खुश इनोक्स का शेयर आज 12 फीसदी की बढ़त के साथ 318.20 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। जबकि कंपनी का शेयर आज 314.80 रुपए पर खुला था। मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 12 बजकर 10 मिनट पर 7 फीसदी यानी 19.15 रुपए की तेजी साथ 289.65 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

Published on: