Share Market News

बाबा रामदेव की हुई बल्ले-बल्ले, इस दिवालिया कंपनी ने एक साल में कराई 10 गुना कमाई

5 मार्च 2020 को रुचि सोया का शेयर 75 रुपए के साथ साल के न्यूनतम स्तर पर था 5 मार्च 2021 को कंपनी का शेयर 721 रुपए पर आ चुका है, करीब 9.6 फीसदी की तेजी
2 min read
Mar 07, 2021
deepika_padukone__needs_an_advisor_like_me__baba_ramdev.jpg
Baba Ramdev's bat, this bankrupt company earned 10 times in one year

नई दिल्ली। दिवालिया हो चुकी रुचि सोया के बारे में किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि यह पतंजलि के लिए सबसे बड़ी मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन जाएगी। आज कुछ ऐसा ही हो रहा है। बीते एक साल में कंपनी का शेयर करीब 10 गुना इफाजे पर पहुंच चुका है। 5 मार्च 2020 को कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का लो देखा था। वहां से निकलकर कंपनी का शेयर 10 गुना इजाफे पर आ गया है। जबकि 2021 में कंपनी के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा इजाफा हो चुका है। इसका कारण है क्रूड पाम ऑयल में तेजी। खाने के तेल में इजाफा होने के कारण रुचि सोया के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में क्रूड पाम ऑयल के दाम 1000 रुपए प्रति दस किलो से उपर पहुंच चुके हैं। जिसका फायदा कंपनी को शेयरों में भी देखने को मिल रहा है।

इस साल 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी
साल 2020 के आखिरी दिन कंपनी के शेयरों का दाम 674.75 रुपए था। जो शुक्रवार यानी 5 मार्च को 720.90 रुपए पहुंच चुका है। यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों में 46.15 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी है। यानी कंपनी का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। आपको बता दें कि शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2.17 फीसदी यानी 16 रुपए की गिरावट देखी थी। जिसके बाद कंपनी का शेयर 720.90 रुपए पर आ गया था।

एक साल में 10 गुना इजाफा
कंपनी के शेयरों में एक साल में करीब 10 गुना का इजाफा देखने को मिल चुका है। 5 मार्च को कंपनी का शेयर प्राइस 74.75 रुपए के साथ 52 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया था। वहां से अब तक कंपनी का शेयर प्राइस 720.90 रुपए पर आ गया है। यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों में 9.6 गुना की तेजी देखने को मिल चुकी है। इस एक साल में कंपनी का शेयर प्राइस 1535 रुपए पर भी गया था। 29 जून को कंपनी ने 52 हफ्तों का हाइ मारा था।

मार्च में 1400 करोड़ का फायदा
कंपनी के मार्केट कैप में 2021 में करीब 1400 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। 31 दिसंबर 2020 को कंपनी का मार्केट कैप 19961.87 करोड़ रुपए पर था, जो अब बढ़कर 21,327.18 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी के मार्केट कैप में 1365.31 करोड़ रुपए का इजाफा हो चुका है। जबकि बीते एक साल में कंपनी के मार्केट कैप में कई हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है।

Updated on:
07 Mar 2021 03:24 pm
Published on:
07 Mar 2021 03:20 pm