मस्क की संपत्ति में गिरावट
- मौजूदा समय में एलन मस्क की संपत्ति 157 बिलियन डॉलर पर आ गई है।
- जबकि 25 जनवरी को एलन मस्क की संपत्ति 210 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई थी।
- यानी करीब दो महीने में एलन मस्क की संपत्ति में 53 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।
- भारतीय रुपयों के अनुसार 38,78,58,77,00,000 रुपए का नुकसान हुआ है।
- अगर सालाना आधार पर बात करें तो 12.8 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।
- वहीं शुक्रवार को बाजार बंद होने तक मस्क की संपत्ति में 5.34 बिलियन डॉलर कम हो गए।
- जेफ बेजोस के मुकाबले अब मस्क की संपत्ति 20 बिलियन डॉलर कम हो गई है।
- जेफ बेजोस की मौजूदा समय में कुल संपत्ति 177 बिलियन डॉलर पहुंच गई है।