Share Market News

कोरोना का कोहराम, टाटा और अंबानी को हुआ सबसे बड़ा नुकसान

टाटा मोटर्स को ढाई घंटे के कारोबार में हुआ करीब 44 करोड़ रुपए का नुकसान टीसीएस और रिलायंस को हुआ 22 हजार से 29 हजार करोड़ तक का नुकसान मौजूदा समय में करीब 1100 अंकों की गिरावट के साथ बाजार में कारोबार

2 min read
Feb 28, 2020
Biggest loss to Tata and Ambani Due to Share market deep fall

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते एक सप्ताह के कारोबार सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 2500 अंकों तक नीचे जा चुका है। जबकि निफ्टी 800 अंकों के नुकसान पर है। बीएसई के मार्केट कैप की बात करें तो 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इन सब के बीच कंपनियों की बात करें तो उन्हें भी कम बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आज के ढाई घंटे के कारोबार में देश की बड़ी रिलायंस और टीसीएस को 22 से 29 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। वहीं टाटा मोटर्स और टाटा स्टील को भी बड़ा झटका लगा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इन कंपनियों को अभी तक के कारोबार में आज दिन कितना नुकसान हुआ है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ 29 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
अगर बात देश की सबसे बड़ी कंपनी की करें तो बाजार में कोहराम के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज को 29 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मौजूदा समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1340 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि कल आरआईएल का शेयर 1385.80 रुपए पर बंद हुआ था। कल कंपनी का मार्केट कैप 878557 करोड़ रुपए था। बाजार में कंपनी का शेयर प्राइस कम होने के कारण कंपनी का मार्केट कैप घटकर 8,49,521.07 करोड़ पर आ गया। अगर दोनों मार्केट कैप के अंतर को देखें तो 29,036 करोड़ रुपए है, जो कंपनी का नुकसान है।

टीसीएस को 22 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस की बात करें तो उसे भी कम नुकसान नहीं हुआ है। गुरुवार को कंपनी का शेयर प्राइस 2103.90 रुपए पर बंद हुआ था, जो मौजूदा समय में कम होकर 2043.85 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जिसका असर कंपनी के मार्केट पर भी पड़ा है। कंपनी के शेयरों में गिरावट आने की वजह से मार्केट कैप 789753.91 करोड़ रुपए से कम होकर 22541 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 7,67,212.58 करोड़ रुपए पर आ गया है।

टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में भी गिरावट
टाटा मोटर्स और टाटा स्टील बीएसई और एनएसई में बड़ी गिरावट वाली कंपनियां देखी जा रही हैं। लेकिन रिलायंस और टीसीएस जैसी कंपनियों के मुकाबले दोनों ही कंपनियां काफी छोटी हैं। पहले टाटा मोटर्स की बात करें तो कंपनी का मौजूदा शेयर प्राइस 132.85 रुपए है। जबकि कल 145 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। तब कंपनी का मार्केट कैप 52123.60 करोड़ रुपए था, जो अब कम होकर 4367.13 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 47,756.47 रुपए पर आ गया है।

वहीं टाटा स्टील का शेयर कल 412.80 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था। उस कंपनी का मार्केट कैप 47,302.72 करोड़ रुपए था। आज मार्केट में मचे कोहराम की वजह से कंपनी का शेयर 379.50 रुपए पर आ गया। वहीं मार्केट 3815.84 करोड़ रुपए के नुकसान के साथ 43,486.88 करोड़ रुपए पर आ गया।

Updated on:
29 Feb 2020 08:06 am
Published on:
28 Feb 2020 12:18 pm
Also Read
View All