ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर अच्छे खासे प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इन्वेस्टर गेन के अनुसार, बुधवार दोपहर यह शेयर ग्रे मार्केट में 255 रुपये या 22.79 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजो पर 1374 रुपये पर हो सकती है। हालांकि, जीएमपी रिटर्न की गारंटी नहीं होता है।