21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार दूसरे दिन डीजल हुआ सस्ता, कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी

डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती पेट्रोल की कीमत में एक दिन की गिरावट के बाद देखने को मिली स्थिरता क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट जारी, ब्रेंट क्रूड ऑयल 51 डॉलर के पास पहुंचा
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Feb 28, 2020

Petrol diesel price today

नई दिल्ली। जहां एक ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम तीन साल के निचले स्तर की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में उतनी कटौती देखने को नहीं मिल रही है। शुक्रवार को जहां डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत में दिन की कटौती के बाद दाम को स्थिर रखा गया है। क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड जहां 51 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है, वहीं डब्ल्यूटीआई 46 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-Corona Virus Impact: Crude Oil के दाम में लगातार 5वें दिन गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंची कीमत

डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन 5 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.60 और 66.92 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 67.69 और 68.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कटौती जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ेंः-ट्रंप की राह नही आसान, कोरोना और आर्थिक मंदी से चुनाव में बढ़ेगी मुश्किलें

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों पेट्रोल की कीमत में एक दिन की कटौती के बाद दाम को स्थिर रखा गया है। यानी जो दाम गुरुवार को थे वो ही शुक्रवार को भी लागू रहेंगे। गुरुवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.96, 77.62, 74.60 और 74.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।