Share Market News

पाकिस्तान से चीनी अायात पर रामविलास पासवान ने दिया ये बयान, कहा कि…

विश्व व्यापार संगठन के अनुसार, हम आयात निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं.
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 10:37 AM IST
RAm vilas Paswan
पाकिस्तान से चीनी अायात पर रामविलास पासवान ने दिया ये बयान, कहा कि...

नर्इ दिल्ली। केंद्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान आयात नीति के तहत निजी कारोबारियों को पाकिस्तान से चीनी आयात करने से नहीं रोका जा सकता है। पासवान ने पत्रकारों को बताया , 'दरअसल, पाकिस्तान की चीनी कोई मसला नहीं है। जब हम आयात करने का फैसला लेते हैं तो हम किसी देश के बारे में नहीं सोचते हैं। आयात नीति आज नहीं बनी है बल्कि यह काफी पहले बनी थी।'

निर्यात पर पूरी तरह से नहीं लगा सकते हैं प्रतिबंध

उन्होंने कहा, 'इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। सरकार आयात नहीं कर रही है. निजी लोगों को अधिकार है। विश्व व्यापार संगठन के अनुसार, हम आयात निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आयातित अत्यल्प है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने जाहिर की थी केन्द्र सरकार की आलोचना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सोमवार को मुंबई में एक गोदाम की छान मारी थी जिसमें पाकिस्तान से मंगाई गई चीनी का भंडारण किया गया था। इसपर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी और कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

चीनी पर आयात शुल्क 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी किया गया

पासवान ने कहा कि सरकार ने चीनी आयात रोकने और घरेलू चीनी उद्योग को राहत देने के मकसद से चीनी पर आयात शुल्क 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया. उन्होंने कहा, '100 फीसदी आयात शुल्क होने के बावजूद अगर कोई आयात करता है तो हम क्या कर सकते हैं। क्या हमें पास्कितान से चीनी आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहना चाहिए?'

Published on: