24 घंटे में करीब 2 डॉलर सस्ता हो गया है क्रूड ऑयल क्रूड ऑयल के सस्ता होने से वैश्विक बाजारों में तेजी अमरीकी सेना की एक्विटी तेज बढ़ेंगे क्रूड ऑयल के दाम
नई दिल्ली। बीते 24 घंटों में कई देशों की ओर से मिडिल ईस्ट में शांति की अपील ( Appeal for peace in Middle East ) की वजह से क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में एक फीसदी यानी दो डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार ( indian share market ) के अलावा एशियाई शेयर बाजार और अमरीकी बाजारों में भी देखने को मिला है। सोमवार को 70 डॉलर से ज्यादा पर क्रूड ऑयल कारोबार कर रहा था। आज कम होकर 68 डॉलर के आसपास पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि यूएस के ईरानी कमांडर को मार गिराए जाने के बाद क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो ताजा जानकारी के अनुसार अमरीकी सेना की ओर से मिडिल ईस्ट के सभी देशों में अमरीकी सेना एक्टिव हो गई है। आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा ( Crude Oil Price Increases ) देखने को मिल सकता है।
रूस से लेकर चीन तक की अपील
मिडिल ईस्ट में फैली अशांति को लेकर दुनिया के बड़े राष्ट्र शांति की अपील के लिए सामने आ गए हैं। जहां एक ओर रूस दोनों देशों को शांति बनाए रखने और आपसी बातचीत से मामला हल करने की बात कह रहा है। वहीं दूसरी ओर चीन ने दोनों देशों को शांति बनाए रखने की बात कही है। वहीं ओपेक देशों के प्रतिनिधि मंडल अमरीका जाकर अमरीकी राष्ट्रपति से मुलाकात करने की बात कही है। ताकि मिडिल ईस्ट में शांति बनाए रखी जा सके। साथ ही दुनिया में व्यापार अच्छे तरीके से हो सके।
अपील का दिखा असर
वहीं इस अपील का क्रूड ऑयल के दामों में असर दिखाई दिया है। 24 घंटों में क्रूड ऑयल के दाम में दो डॉलर यानी एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 68.18 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। जबकि सोमवार को ब्रेंट क्रूड 70.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में भी दो डॉलर की कमी देखी गई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 62.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
बाजारों में शानदार तेजी
क्रूड ऑयल के दाम कम होने से दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली है। एशियाई बाजारों के अलावा अमरीकी बाजार भी रिकॉर्ड के साथ बंद हुए हैं। बात भारतीय शेयर बाजार की करें तो क्रूड ऑयल के दाम कम होने से रुपए में डॉलर के मुकाबले तेजी देखने को मिली। वहीं शेयर बाजार 500 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ कारोबार करता हुआ पाया गया। सुबह के आधे घंटे के कारोबार में घाटे में चल रहे निवेशकों को 2 लाख करोड़ की रिकवरी देखने को मिली।
अभी और बढ़ेंगे दाम
केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अमरीकी फोर्स मिडिल ईस्ट में एक्टिव मोड पर आ गई है। अगर ईरान अगर कोई कार्रवाई करता करता है तो अमरीकी सेना जवाब देने के लिए तैयार खड़ी है। यानी मिडिल ईस्ट में टेंशन अभी कम नहीं हुआ है। जिसका असर क्रूड ऑयल के दाम में देखने को मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक पूर्ण शांमि नहीं हो जाती है तब तक किसी भी तरह के राहत के कोई आसार नहीं है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम अभी 75 डॉलर की ओर भाग सकते हैं।