चीन में होंगे 10 लाख बेस स्टेशन
अनुमान के मुताबिक, इस साल चीन में लगभग 10 लाख नए 5जी बेस स्टेशन होंगे। यह गोल्डमैन सैक्स द्वारा की गई छह लाख की भविष्यवाणी से अधिक है। इसके अलावा चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी के सह-संस्थापक लेई जून ने घोषणा की कि कंपनी अगले पांच वर्षो में 5-जी, एआई और आईओटी में सात अरब डॉलर लगाने की योजना बना रही है।