Share Market News

Flipkart Big Saving Days Sale 2021: शुरू हुई सेल, बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर पाएं आकर्षक ऑफर्स

Flipkart Big Saving Days 2021: फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज 2021 सेल 24 July से Plus Members के लिए और अन्य सभी लोगों के लिए यह सेल 25 जुलाई से शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस साल भी फ्लिपकार्ट बड़े और बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स दे रहा है।

2 min read

Flipkart Big Saving Days Sale 2021 : नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े ई-शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक फ्लिपकार्ट (Flipkart) हर साल की ही तरह इस साल भी अपनी Big Saving Days सेल ला रहा हैं, जो 24 जुलाई से फ्लिपकार्ट के Plus Members के लिए और अन्य सभी लोग, जो Plus Members नहीं हैं, उनके लिए यह सेल 24 जुलाई को रात 12 बजे यानि कि 25 जुलाई से शुरू हो गई है। यह सेल 29 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े बड़े और बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स दे रहा है। ग्राहकों में भी इस सेल के लिए उत्साह बना हुआ है।

सेल में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स

Flipkart Big Saving Days sale 2021 में सभी बड़े ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स हैं, पर ऐसे कुछ बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स भी हैं जो खास डिमांड में है। आइए उन पर एक नज़र डालते हैं।

Samsung Galaxy F41 - सैमसंग हर बजट केटेगरी के स्मार्टफोन्स बनाता है और इसी वजह से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है। इसी केटेगरी में सैमसंग का स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F41 भी आता है। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला मॉडल जो फ्लिपकार्ट पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में से एक है। इसकी कीमत वैसे तो 20,999 रुपये है, पर बिग सेविंग डेज़ सेल में इसे 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Apple iPhone 11 - एप्पल आईफोन 11 का 64 जीबी मॉडल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी कीमत वैसे तो 54,900 रुपये है, पर बिग सेविंग डेज़ सेल में इसे 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Moto G40 Fusion - मोटोरोला का Moto G40 Fusion का 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी वाला मॉडल भी अपने फीचर्स और बजट में होने की वजह से फ्लिपकार्ट पर लोकप्रिय है। इसकी कीमत वैसे तो 16,999 रुपये है, पर बिग सेविंग डेज़ सेल में इसे 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F62 - सैमसंग के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F62 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला मॉडल फ्लिपकार्ट पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स में से एक है। इसकी कीमत वैसे तो 29,999 रुपये है, पर बिग सेविंग डेज़ सेल में इसे 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme C21 - रियलमी के C21 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी मेमोरी वाला फोन बजट में होने के कारण फ्लिपकार्ट पर अच्छा चलता है। इसकी कीमत वैसे तो 9,999 रुपये हैं, पर बिग सेविंग डेज़ सेल में इसे 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Updated on:
27 Jul 2021 09:55 am
Published on:
26 Jul 2021 04:18 pm
Also Read
View All