Share Market News

इन आकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की दिशा

जीडीपी और पीएमआई के आंकड़ें तय करेंगे बाजार की दिशा।
2 min read
market

नई दिल्ली। बाजार के जानकारों के मुताबिक अगले हफ्ते शेयर बाजार की दिशा जीडीपी और पीएमआई के आंकड़ों पर निर्भर करेगी इसके अलावा स्टेंडर्ड एंड पुअर्स की ओर से दी गई रेटिंग का प्रभाव शुरू में देखने को मिल सकता है। जियोजित फिनांशल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बुनियाद बेहतर हैत तथा एसएंडपी द्वारा सकारात्मक रेटिंग उन्नयन से विदेशी निवेशकों की धारणा और सुधरेगी। रेटिंग में कोई उन्नयन नहीं होने से भारतीय रुपये की शुरुआत कमजोर हो सकती है जिसका फौरी असर शेयर बाजार के प्रदर्शन पर पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि स्टेंडर्ड एंड पुअर्स ने शुक्रवार को भारत के लिए सरकारी रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ्ग्य बीबीबी माइनस पर अपरिवर्तित रखा। बीबीबी रेटिंग रद्दी के दर्जे से एक पायदान पर है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किए जाने को थोड़ा अनुचित करार दिया और कहा निम्न प्रति व्यक्ति आय कर्ज चुकाने की हमारी इच्छा या क्षमता को परिलक्षित नहीं करती है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज में प्रमुख प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप वी के शर्मा ने कहा, शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद एसएंडपी ने भारत की रेटिंग को उसी स्तर पर रखने की घोषणा की। यह छोटा झाटका है। अगर रेटिंग में सुधार होता तो बेहतर होता। सोमवार को थोड़ा झाटका लग सकता है लेकिन इससे बाजार की दिशा नहीं बदलेगी जो कि उंचाई की ओर जा रहा है। शेयर बाजारों की दशा व दिशा जीडीपी व विनिर्माण क्षेत्र के लिए पीएमआई आंकड़ों से भी तय होगी जो अगले सप्ताह आने हैं।

साम्को सिक्युरिटीज के संस्थापक जिमीत मोदी ने कहा, तापमान में गिरावट तथा चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ने के बीच बाजार किसी सार्थक दिशा में बढ़ने से पहले थोड़ा विराम लेगा। राज्यों में चुनाव, आरबीआई की एमपीसी की बैठक तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक सहित कई घटनाएं हैं जो बाजार के रुख को प्रभावित कर सकती हैं। कोटक सिक्युरिटीज के उपाध्यक्ष पीसीजी रिसर्च संजय जोरबड़े ने कहा, प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव के परिणाम बाजार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि राज्य में कमजोर प्रदर्शन को उनकी लोकप्रियता में गिरावट के रूप में देखा जाएगा। बीते सप्ताह तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 336.44 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 106.10 अंक मजबूत हुआ।

Published on:
26 Nov 2017 03:48 pm
Also Read
View All
Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी

Kalyan Jewellers Share Price 7th August: जेफरीज से ‘Buy’ रेटिंग मिलते ही 5% उछल गया शेयर, 1 महीने में दिया है 60% से ज्यादा रिटर्न

Siemens Energy Share Price 7th August: गिरते बाजार में भी 13% उछल गया शेयर, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे, MOFSL ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस