Share Market News

Glenmark Life Sciences IPO: आज होगा ग्लेनमार्क साइंसेज़ के शेयर्स का आवंटन, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

Glenmark Life Sciences IPO: ग्लेनमार्क में निवेश करने वालों के लिए आज यानी 3 अगस्त को शेयर्स का आवंटन होगा। इसके लिए आप अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2021, 5:07 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। ग्लेनमार्क में निवेश करने वालों के लिए आज यानी 3 अगस्त का दिन काफी महत्व रखता है। बता दें कि 45 गुना सब्सक्राइब हुई कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंस के शेयरों का आवंटन आज ही होना है।
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का आईपीओ (IPO) 27 जुलाई को खुलकर 29 जुलाई को बंद हुआ, जिसका प्राइस बैंड 695-720 रुपये था।

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज आईपीओ का रजिस्ट्रार केफिनटेक प्राइवेट लिमिटेड है, जो शेयर आवंटन का प्रबंधन भी करने वाला है।
शेयर आवंटन को फाइनल रूप देने के बाद निवेशक केफिनटेक प्राइवेट लिमिटेड पर अपने एप्लिकेशन का स्टेटस देख सकते हैं और उसे अच्छे से जांच सकते हैं। गौरतलब है कि ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज कंपनी वर्तमान में चार बहुउद्देश्यीय विनिर्माण सुविधाओं का संचालन करती है जो गुजरात राज्य में अंकलेश्वर और दहेज में स्थित लीजहोल्ड संपत्तियों और महाराष्ट्र राज्य में मोहोल और कुरकुंभ पर स्थित हैं।

6 अगस्त को होगी लिस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयरों की लिस्टिंग 6 अगस्त को की जाएगी। बता दें कि लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम इश्यू प्राइस से 97-100 रुपए ज्यादा है। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE व BSE पर होगी।

पैसे मिलेंगे या शेयर
अगर आपको ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज़ के शेयर नहीं मिलेंगे तो पैसे 4 अगस्त तक वापस आ जाएंगे। लेकिन आपको शेयर मिलते हैं तो 5 अगस्त को वे आपके डिमैट खाते में नजर आएंगे।

ऐसे जांचे अलॉटमेंट की स्थिति
•https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ पर लॉग इन करें
•इसके बाद आईपीओ को सलेक्ट करें
•यदि आपने एप्लिकेशन नम्बर का विकल्प चुना है, तो एप्लिकेशन टाइप दर्ज करें
•उसके बाद एप्लिकेशन नम्बर डालिए
•फिर अपनी आईडी डालिए
• इसके बाद कैप्चा कॉड डालकर सबमिट करें
•अब आपकी स्क्रीन पर स्टेटस की विंडो खुल जाएगी

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
•https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें
•इसके बाद इक्विटी पर क्लिक करें
•इश्यू नेम में ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज़ पर क्लिक करें
•फिर अपना एप्लिकेशन नम्बर व पेन नम्बर डालें
•उसके बाद I am not a robot पर क्लिक करें
•इसके बाद सर्च पर क्लिक करें
•अब आपके स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लग जाएगा

Updated on:
3 Aug 2021, 5:07 PM IST
Published on: