Share Market News

दो दिन बाद थमी सोने की रफ्तार, चांदी हुई सस्ती, ये रहा आज भाव

सोना-चांदी समाचार: दो दिन तक तेजी के बाद मंगलवार 07 अगस्त 2018 को सोने की कीमतें स्थिर रहीं।

2 min read
Aug 07, 2018
Gold and silver price
दो दिन बाद थमी सोने की रफ्तार, चांदी हुई सस्ती, ये रहा आज भाव

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बाद भी दिल्ली सर्राफा बाजार में दो दिनों से तेजी पर बना हुआ सोना मंगलवार 07 अगस्त 2018 को 30,585 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं औद्योगिक मांग उतरने से चांदी 200 रुपए टूटकर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशों में सोना हाजिर 4.95 डॉलर चमककर 1,213 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,221.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तकनीकी कारणों से मांग में मामूली सुधार के कारण सोना मजबूत हुआ है। चीन और दक्षिण पूर्व एशिया से कम भाव पर थोड़ी मांग आ रही है। हालांकि, मजबूत डॉलर का दबाव अभी सोने पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.16 डॉलर फिसलकर 15.42 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थानीय बाजार में चांदी में 200 रुपए की गिरावट

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड सोमवार के 30,585 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। सोना बिटुर भी 30,435 रुपए पर अपरिवर्तित रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,600 रुपए पर पड़े रहे। चांदी की औद्योगिक मांग उतरने से चांदी हाजिर 200 रुपए टूटकर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 240 रुपए लुढ़ककर 38,030 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,585

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,435

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,000

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,030

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

ये भी पढ़ें--

Published on:
07 Aug 2018 03:43 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा